राघव चड्ढा की आंख की सर्जरी के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, पति ने ऐसे किया पत्नी का बचाव
Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपने पति राघव चड्ढा की आंखों की समस्या को लेकर परेशान चल रही थीं। फिलहाल राघव चड्ढा के आंखों की सर्जरी हो गई है और वह लंदन से मुंबई लौट आए हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा
आंख की सर्जरी के बाद अब परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा को लेकर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची थीं। आपको बता दें कि राघव चड्ढा की लंदन में आंख की सर्जरी हुई थी। वहीं मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लोगों को बताया था कि राघव चड्ढा की आंख में कुछ दिक्कत हो रही हैं जिसके इलाज के लिए वह लंदन गए हैं।

राघव चड्ढा के आंखों की हुई थी सर्जरी
वहीं अब परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के सात आज यानी 24 मई 2024 (शुक्रवार) की सुबह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंची थीं। कपल इस सर्जरी के बाद भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
24 सितंबर 2023 को राघव-परिणीति ने की थी शादी
वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, दोनों ने मैचिंग सफेद कपड़े पहन रखे थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद कपल ने खुशी के साथ पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में आम आदमी पार्टी के युवा राजनेता राघव चड्ढा से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।
परिणीति चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। लोगों ने फिल्म को खूब पसंद किया और दिलजीत और परिणीति की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई थी। फिलहाल परिणीति फिल्मों से ब्रेक लेकर अपने सिंगिंग टैलेंट को निखारने में लगी हैं। वह अब म्यूजिक की दुनिया में कुछ नया करने के बारे में सोच रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications