Parineeti-Raghav: उदयपुर के लीला पैलेस में होगी परिणीति-राघव की शादी, एक रात का किराया सुनकर लगेगा झटका

कुछ ही घंटे में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पति-पत्नी बनने वाले हैं। उदयपुर के लीला पैलेस में दोनों की सभी शादी की रस्में हो रही हैं। ये स्पेशल वेडिंग वेन्य बेहद खास तरीके से सजाया गया है।

Parineeti-Raghav Wedding: बस कुछ ही घंटों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। आप नेता अपनी होने वाली दुल्हनिया के लिए बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचने वाले हैं। कपल के परिवार और खास दोस्त उदयपुर पहुंच चुके हैं। लीला पैलेस में ही शादी की सभी रस्में होंगी। ऐसे में जानते हैं कि आखिर इसकी एक दिन का किराया कितना है।

जिस जगह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी होने वाली है वह जगह बहुत ही स्पेशल है। ये जगह तस्वीरों में जितनी ज्यादा खूबसूरत है सामने से उससे भी कई इसके नजारे देखने लायक हैं। इस लीला पैलेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हर कोई उनके इस वेडिंग वेन्यू की जमकर तारीफ कर रहा है। ऐसे में जाहिर है कि इसकी कीमत भी दोगुनी होगी।

Parineeti Chopra


आपकों बता दें कि, लीला पैलेस देश के टॉप होटल्स में से एक है। ये पैलेस झील के बीचों बीच बसा हुआ है। इसके साथ ही आसपास पहाड़ भी हैं। ये जितना ज्यादा आलीशान हैं उतनी ही इसकी कीमत भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 8 रूम कैटेगरी में बंटे इस होटल का एक दिन का किराया 50,000 से लेकर 9 लाख तक है। शादी में शामिल होने वाले खास मेहमानों के लिए इस पैलेस में कुल 65 कमरें और 18 ग्रैंड स्वीट्स हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग वेन्यू का सबसे महंगा कमरा एक निजी प्लंज पूल वाला डुप्लेक्स सुइट है। जिसकी कीमत एक रात की लगभग 1,35,000 रुपये है। बेहद महंगे कमरों के अलावा होटल का वेडिंग पैकेज भी शानदार है। यदि आप 150-200 लोगों के साथ शादी कर रहे हैं, तो इसमें आपकी लागत लगभग 1.6 करोड़ रुपये से 2.2 करोड़ रुपये होगी। कुल मिलाकर कपल ने काफी महंगा वेडिंग वेन्यू बुक किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+