अरदास और कीर्तन के साथ शुरू हुई परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में, जानें पूरी डिटेल्स

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आगामी 24 सितंबर को अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ शादी करने वाली हैं। मई 2023 में ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई की थी। खबर है कि दोनों अपने-अपने परिवार के साथ आगामी 23 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर पहुंचेंगे और उसके बाद वाले दिन यानी 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच परिणीति चोपड़ा गत 17 सितंबर को दिल्ली पहुंची हैं जहां मंगेतर राघव चड्ढा उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।

अरदास के साथ शुरू हुई परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी की रस्में
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में गत 17 सितंबर 2023 से ही शुरू हो चुकी हैं। शादी के फंक्शन्स की शुरुआत अरदास से हुई है जिसके बाद शबद कीर्तन भी हुआ है। इस रस्म में परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल हुए हैं। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक, इस रस्म के बाद आगामी 20 सितंबर 2023 को ग्रैंड सूफी नाइट का आयोजन किया गया है जिसमें परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ शामिल हो सकती हैं।

parineeti chopra

23 सितंबर को होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी
खबर है कि आगामी 23 सितंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साथ-साथ उनके परिवार वाले, रिश्तेदार और खास दोस्त राजस्थान के उदयपुर पहुंचेंगे। उदयपुर में पहले परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरिमनी होगी और उसके बाद शादी की बाकी रस्मों की शुरुआत होगी। वहीं 23 सितंबर को शादी में पहुंचने वाले मेहमानों के लिए एक वेलकम लंच भी रखा जाएगा जो कि दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।

उदयपुर के लीला पैलेस में होगी इस कपल की शादी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप के युवा नेता राघव चड्ढा राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शादी करेंगे। इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग, रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। खबर है कि राघव चड्ढा की सेहरा बंदी पिचोला लेक के किनारे स्थित ताज होटल में होगी। इसके बाद ही वह बारातियों के साथ अपनी दुल्हन परिणीति चोपड़ा को लाने के लिए नाव से होटल लीला पैलेस पहुंचेंगे।

नाव में दुल्हनिया लेकर आएंगे राघव चड्ढा
जानकारी के अनुसार जिस नाव पर बैठकर दूल्हे राजा राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा को लेने जाएंगे उसे मेवाड़ी कल्चर के हिसाब से सजाया जाएगा। परिणीति चोपड़ा के परिवार वाले और रिश्तेदार उदयपुर के लीला पैलेस में ठहरेंगे और राघव चड्ढा के परिवार वाले ताज होटल में रहेंगे। बताया जा रहा है कि आगामी 24 सितंबर 2023 को दोपहर 1 बजे से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। राघव चड्ढा की सेहराबंदी के बाद दोपहर 2 बजे बारात प्रस्थान करेगी। वहीं जयमाला 3.30 बजे, फेरे शाम को 4 बजे और उसी दिन रात को 8.30 बजे रिसेप्शन का आयोजन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+