Parineeti-Raghav: उदयपुर के बाद दो और रिसेप्शन पार्टी करेंगे परिणीति-राघव, इन जगहों में हुआ फिक्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। इसके बाद दोनों की लीला पैलेस में रिसेप्शन पार्टी हुई। अब कपल ने 3 अलग-अलग जगह रिसेप्शन का इंतजाम किया है।

Parineeti-Raghav Wedding Reception: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। दोनों हमेशा के लिए अब एक दूजे के हो गए। 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में कपल ने सात फेरे लिए। इसके बाद रात को कपल की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी हुई जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर अब कहां और कब कपल की रिसेप्शन पार्टी होगी।

NEWS 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक रिसेप्शन लीला पैलेस में हो चुका है। जहां उन्होंने अपने करीबी लोगों को इनवाइट किया था। अब इसके बाद परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड सितारों को पार्टी देंगी। जिसके लिए मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

Parineeti Chopra

इसके अलावा एक रिसेप्शन पार्टी दिल्ली में होगी। जहां राघव चड्ढा तमाम राजनीतिक पार्टियां और नेताओं को इनवाइट करेंगे। इसके अलावा वायरल वेडिंग कार्ड के मुताबिक, कपल ने चंडीगढ़ में एक और रिसेप्शन पार्टी रखी है जो कि 30 सितंबर को होगी। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। कुल मिलाकर कपल 3 रिसेप्शन पार्टी देगा जिसमें से एक उदयपुर के लीला पैलेस में हो चुकी है।

बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी वेडिंग की झलक अब तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की। लेकिन वेडिंग रिसेप्शन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में परिणीति चोपड़ा मांग में सिंदूर और हाथों में पिंक कलर का चूड़ा पहने हुए नजर आईं। वहीं राघव चड्ढा ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ था। दोनों एकदम नए दूल्हा-दुल्हन के आउटफिट में अच्छे लग रहे थे। फिलहाल देखना होगा कि आखिर कपल कब तक अपनी शादी की तस्वीर शेयर करेंगे। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+