Parineeti-Raghav: शादी के बाद इस जगह होगी परिणीति-राघव की रिसेप्शन पार्टी, लीक हुआ इनवीटेशन कार्ड
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब पति-पत्नी बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बधाई दे रहे है। इस बीच कपल का रिसेप्शन इनवीटेशन कार्ड वायरल हो रहा है।
Paineeti-Raghav Reception: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अब हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। 24 सितंबर को कपल ने अपने परिवार वाले और करीबी दोस्तों की मौजुदगी में सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
बता दें कि, शादी के बाद 24 सितंबर को लीला पैलेस में करीबी दोस्तों और परिवार वालों के लिए रिसेप्शन पार्टी होस्ट की गई। इसके बाद कपल शादी कर दिल्ली के लिए रवाना हो गया जहां उनका धूमधाम से स्वागत किया गया। ऐसे में अब खबर आ रही है कि कपल जल्द ही अपने करीबी दोस्तों के लिए रिस्पेशन पार्टी होस्ट करने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर रिसेप्शन पार्टी का इनविटेशन खूब वायरल हो रहा है।

NEWS 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहले मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे। इसके अलावा एक पार्टी दिल्ली में होगी जिसमें राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेता कपल को बधाई देने पहुंचेंगे। इस बीच चंडीगढ़ के ताज होटल में आयोजित रिसेप्शन का इनवीटेशन कार्ड लीक हो गया। जिसके मुताबिक, परिणीति और राघव अब 30 सितंबर को रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे।
इस वायरल इनवीटेशन के मुताबिक कपल अब तीन अलग-अलग जगह में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने वाले हैं। खैर अब तक इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये इनवीटेशन तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को सात फेरे लिए। ये शादी पूरे शाही अंदाज में उदयपुर के लीला पैलेस में हुई। जिसमें फिल्म, खेल और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद सोमवार को कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की। इसके बाद से फैंस उन्हें इस नए फेज के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications