Parineeti Chopra और Raghav Chadha का इस लग्जरी होटल में होगा वेडिंग रिसेप्शन, वायरल हुआ वेडिंग कार्ड

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की वेडिंग की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच कपल की शादी का रिसेप्शन कार्ड वायरल हो रहा है।

Parineeti Raghav Wedding Card: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों सितंबर के महीने में सात फेरे लेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह दोनों 23 से 24 सितंबर को शादी रचाएंगे। वहीं अब परिणीति और राघव की शादी का रिसेप्शन कार्ड सामने आ गया है। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

परिणीति-राघव का रिसेप्शन कार्ड वायरल
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इस रिसेप्शन कार्ड में सारी डिटेल दी गई है। कपल के इस कार्ड में लिखा है, 'आशीर्वाद के साथ मिस्टर पीएन चड्ढा जी और मिसेज उषा और सचदेवा, अल्का और सुनील चड्ढा आपको अपन बेटे राघव और परिणीति के रिसेप्शन लंच के लिए इंवाइट करते हैं।' कार्ड में दी गई डिटेल के मुताबिक, 30 सितंबर को ये रिसेप्शन पार्टी ताज चंडीगढ़ में होगी।

Parineeti Chopra

सामने आई सारी डिटेल्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन 23 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। जिसमें मेंहदी, हल्दी और संगीत होंगे। दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर में पूरे रीति-रिवाज से होगी। जिसके लिए होटल और वेडिंग वेन्यू की बुकिंग हो चुकी है। इस शादी में एक्ट्रेस की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगी। इसके अलावा कई बड़े नेता भी कपल को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

इस साल किया था रिश्ते को ऑफिशियल
बता दें कि, परिणीति और राघव को इस साल 2023 की शुरूआत में कई बार साथ में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। जिसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हुई थीं। इसके बाद 13 मई को दोनों ने इंगेजमेंट कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इस जोड़ी को साथ में फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अब लोगों को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+