Parineeti-Raghav की शादी के लिए करण जौहर ने कर ली थी पैकिंग, पूरी तरह थे तैयार, फिर क्यों नहीं हुए शरीक?

सबको लग रहा था कि परिणीति चोपड़ा के खास दोस्त करण जौहर उनकी शादी में जरूर शामिल होंगे। लेकिन किसी वजह से शादी नहीं पहुंच पाए। जिसकी चौंकाने वाली वजह सामने आई है।

Parineeti-Raghav Wedding: 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए। उदयपुर के लीला पैलेस में कपल ने सभी रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। कपल के इस खास दिन में बेहद कम बॉलीवुड सितारे नजर आए। परिणीति चोपड़ा की शादी में उनके खास दोस्त अक्षय कुमार शामिल नहीं हुए। खबर ये भी थी कि फिल्म निर्माता करण जौहर शादी में शामिल होने के लिए तैयार थे लेकिन वह उदयपुर नहीं पहुंच पाए। जिसकी चौंकाने वाली वजह सामने आई है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए। पहले एक्ट्रेस की कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल ना होने के कारण चर्चा में थीं। लेकिन अब खबर आ रही है कि करण जौहर भी शादी में नहीं पहुंच पाए। कुछ रिपोट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म निर्माता पूरी तरह से तैयार थे लेकिन एंड मोमेंट में उनका प्लान कैंसिल हो गया।

Parineeti Chopra

करण जौहर के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया कि, करण शादी के लिए उदयपुर जाने के लिए पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने पूरा इरादा बना लिया था क्योंकि परिणीति उनकी काफी खास हैं। यहां तक कि रविवार को वह उदयपुर के लिए निकलने भी वाले थे। लेकिन तभी फैमिली इमरजेंसी की वजह से उन्हें अपना शादी में शामिल होने का प्लान कैंसिल करना पड़ा।

बता दें कि, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में शामिल हुए थे। इससे पहले खबर आ रही थी कि परिणीति की कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ विदेश से उदयपुर आएंगी। लेकिन वह अपनी कमिटमेंट्स की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाईं। प्रियंका ने शादी से पहले बहन परिणीति के लिए एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था कि, 'मुझे उम्मीद है कि आप अपने खास दिन पर भी उतने ही खुश और संतुष्ट होंगे...हमेशा आपके लिए ढेर सारा प्यार...।'

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अब तक अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की। हालांकि इस बीच कपल की वेडिंग रिसेप्शन की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसमें एक्ट्रेस का मैरिड लुक देखकर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। पिंक कलर की साड़ी पहनकर परिणीति चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा राघव ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। अब फैंस को कपल की शादी की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+