Parineeti-Raghav: मंडप पर परिणीति चोपड़ा हुईं आगबबूला, फोटो सेशन के वक्त इस शख्स को लगाई डांट, Video Viral
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तमाम फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति के सामने किसी को डांटती हुई दिखीं।
Parineeti-Raghav: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद सोमवार को कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर की। जिसके बाद से लगातार वेडिंग की अनसीन फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
23 सितंबर से उदयपुर के लीला पैलेस में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी के फंक्शन शुरू हुए। इसके बाद 24 सितंबर को कपल ने सात फेरे लिए और 25 सितंबर फिर कपल ने सोशल मीडिया पर वेडिंग की फोटोज शेयर की। अब लगातार कपल के इस स्पेशल मोमेंट की अनसीन वीडियोज वायरल हो रही है। इस बीच परिणीति चोपड़ा का मंडप से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस किसी को डांटती हुई नजर आईं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, परिणीति और राघव अपने फोटो सेशन की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति राघव के साथ पोज देती हुई दिखीं और अपना पल्लू संभालते हुए नजर आईं। इस दौरान कपल शादी में मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा हंसते हुए किसी से इशारे में बात करती हैं। इसके बाद उन्हें किसी को डांटते हुए देखा जा सकता है। वह उस शख्स को अपनी आंख दिखाती हैं और फिर इशारों में चुप होने को कहती हैं। सके बाद एक्ट्रेस ने अपने पति राघव के गाल पर किस किया। फिलहाल कपल का यह अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस वक्त दिल्ली में मौजूद हैं। जहां नई नवेली दूल्हन का ससुराल वालों ने स्वागत किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद कपल वेडिंग रिसेप्शन पार्टी देंगे। जो कि एक मुंबई में और दिल्ली में होगा। इसके अलावा एक रिसेप्शन पार्टी चंडीगढ़ में भी होगी। जिसमें कपल के करीबी दोस्त भी शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications