IND Vs AUS WTC फाइनल में नजर आए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, लंदन में फैन के साथ दिया पोज
Parineeti Chopra and Raghav Chadha: IND Vs AUS WTC फाइनल से वायरल हो रही फोटो में स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी एक दूसरे के पास में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर राघव चड्ढा फिलहाल लंदन में मौजूद हैं। खबर है कि ये कपल शादी से पहले एकसाथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ अपना अधिकांश समय बिता रहे हैं। इसी बीच ब्रिटेन की राजधानी लंदन से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि ये दोनों हाल ही में ओवल में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में शामिल हुए थे।
ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में आए थे नजर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी एक दूसरे के पास में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में परिणीति ने हरे रंग के ब्लेजर और सनग्लासेस के साथ एक सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी। वहीं राघव चड्ढा नीले स्वेटर, काली पैंट और सनग्लासेस के साथा काफी स्टाइलिश नजर आ रहे थे। लोगों की मानें तो ये कपल क्रिकेट प्रेमी प्रतीत होते हैं क्योंकि इससे पहले भी दोनों को इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों में भी एक साथ देखा गया था।
लंदन की सडकों से फोटो हुई वायरल
इस फोटो के अलावा लंदन की सड़कों से भी राघव और परिणीति की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस फोटो में वह दोनों एक फैन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में राघव और परिणीति कैजुअल आउटफिट्स में दिखाई दे रहे हैं और मुस्कुराते हुए अपने फैन के साथ कैमरे पर पोज दे रहे हैं।
उदयपुर में शुरू हुईं शादी की तैयारियां
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इस साल के अंत तक शादी करने वाले हैं। दोनों ने गत 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में बड़े ही शानदार तरीके से सगाई की थी। इस सगाई समारोह में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवारे वाले, कुछ करीबी दोस्त और कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए थे। हालांकि अब ये कपल अपनी शादी की तैयारियों में जुट चुका है।
नवंबर 2023 तक करेंगे शादी
खबर है कि ये दोनों राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं और अब दोनों ने अपनी शादी का वेन्यू भी तय कर लिया है। पिछले दिनों ये कपल राजस्थान में नजर आया था। अब खबर है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में नवंबर 2023 तक शादी करने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने उदयपुर का एक लग्जरी रिजॉर्ट चुना है और उसे फाइनल करने को लेकर बातचीत अंतिम चरण पर है।












Click it and Unblock the Notifications