Parineeti-Raghav: कहां और कैसे हुई थी परिणीति-राघव की पहली मुलाकात? इतना पुराना है दोनों का रिलेशनशिप

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। लेकिन, क्या जानते हैं कि दोनों की पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी।

Raghav Chadha

Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है।

राघव और परिणीति की पहली मुलाकात
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पहली बार मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट हुए। जिसके बाद से दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन अब तक कपल की तरफ से इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर दोनों की पहली मुलाकात कहां हुई थी।

Parineeti Chopra

कब से कर रहे हैं डेट?
ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पहली मुलाकात पंजाब में हुई थी। एक्ट्रेस अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब गई थी। हालांकि दोनों ने एक दूसरे को कब से डेट करना शुरू किया इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि, पिछले 6 महीने से दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए।

जल्द करेंगे शादी
ऐसा माना जा रहा है कि, दोनों इस साल शादी करने वाले हैं। भले ही कपल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया लेकिन इस अफेयर की खबरों पर संजीव अरोड़ा और फिर हार्डी सुंधु ने बधाई देते हुए मुहर लगा दी थी। बता दें कि, दोनों को इन दिनों कई बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा चुका है।

Parineeti Chopra

Recommended Video

    Parineeti Chopra और Raghav Chadha पहुंचे Mumbai, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट | वनइंडिया हिंदी

    इस दिन होगी रिंग सेरेमनी
    हाल ही में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक, 10 अप्रैल 2023 को दोनों की सगाई होगी। जिसमें दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे। सगाई सेरेमनी की तैयारी फिलहाल पूरी हो चुकी है अब फैंस को इंतजार है कि कब ये कपल अपने रिश्ता ऐलान करेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+