अर्जुन कपूर का नंबर फोन में नहीं रखना चाहतीं परिणीति, करण को बताया अपना पति ढूंढ़ने वाला
मुंबई, 31 जनवरी: फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने और साथी कलाकारों को लेकर कई बातें की हैं। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया, जिसमें उन्होंने अर्जुन कपूर, करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा और दूसरे फिल्म स्टार को लेकर हुए सवालों के जवाब दिए। परिणीति ने अर्जुन और कजिन प्रियंका चोपड़ा को लेकर खासतौर से दिलचस्प जवाब दिए।

बहन प्रियंका को बताया खास
परिणीति से इंस्टा पर सवाल हुआ कि वो प्रियंका चोपड़ा के बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद करती हैं। जवाबमें परिणीति ने कहा, दुनिया के लिए स्टार लेकिन मेरे लिए असली बड़ी बहन। मैं अपने भाइयों के लिए सबसे बड़ी हूं और वह मेरे लिए बड़ी बहन है।

करण जौहर ढूंढेगा शौहर
करण के बारे में कुछ कहने पर परिणीति ने मजाकिया लहजे में जवाब दिया। परिणीति ने लिखा- भला करेगा जौहर, ढूंढेगा मेरा शौहर। दरअसल टीवी शो हुनरबाज में परिणीति के साथ जज बने करण ने इस साल उनके लिए पार्टनर खोजने का वादा किया है।

अर्जुन कपूर की भी खींची टांग
परिणीति से जब अर्जुन कपूर को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में ही बात की। एक सोशल यूजर ने उनसे अर्जुन के लिए कुछ अच्छी लाइनें कहने को कहा। एक्ट्रेस ने जवाब दिया- कुछ लाइनें भी बहुत ज्यादा हो जाएंगी। अर्जुन को कहूंगी- तुम्हारी आवाज सुनने लायक नहीं है। अच्छा ये होगा कि तुम कम बोला करो। तुम्हारा नंबर ही डिलीट कर देती हूं।

टीवी पर भी आ रहीं हैं परिणीति
परिणीति चोपड़ा टेलीविजन पर भी अब दिखेंगी। टीवी शो 'हुनरबाजः देश की शान' में वो करण जौहर और मिथुन के साथ जज की भूमिका में दिखेंगी। परिणीति चोपड़ा का कहना है कि उन्हें रिएलिटी शो देखना पसंद है और वो हमेशा से किसी शो को जज करना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने का फैसल लिया।

परिणीति ने 2011 में की थी करियर की शुरुआत
परिणीति चोपड़ा हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में दस साल का समय पूरा कर चुकी हैं। उन्होंने 2011 में रणवीर सिंह-अनुष्का शर्मा की लेडीज वर्सेज रिकी बहल के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस समय परिणीति चोपड़ा सूरज बड़जात्या की उंचाई और संदीप रेड्डी वांगा एनिमल में काम कर रही हैं। परिणीति ने हाल ही में फिल्म निर्माता बनने की ख्वाहिश भी जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications