'न स्क्रिप्ट और न ही मिला लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट' परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने की असली वजह अब आई सामने
Hera Pheri 3: परेश रावल और अक्षय कुमार की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स के बीच तनातनी छिड़ी हुई है। परेश ने 11 लाख रुपये साइनिंग अमाउंट ब्याज सहित लौटा दिए। इसके बाद ये भी कहा कि 'मेरे वकील उचित जवाब दे रहै हैं। उम्मीद है मामला शांत हो जाएगा।' सिर्फ परेश ही नहीं उनके और फिल्म के फैंस भी ये उम्मीद लगा रहे हैं कि मामला जल्द शांत हो।
पर फिल्मी गलियारे के मामले इतने जल्दी शांत होते नहीं है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। साथ ही ये भी पता चल गया है कि आखिर परेश ने किस वजह से ये फिल्म छोड़ी है। इस रिपोर्ट में आपको विस्तार से समझाते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के एक करीबी सूत्र ने बताया, प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के पास मूल हेरा फेरी फिल्मों - हेरा फेरी (2000) और फिर हेरा फेरी (2006) के राइट्स हैं। कथित तौर पर उन्होंने अक्षय कुमार, प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी और परेश रावल को कानूनी नोटिस भेजे हैं। सोर्स ने आगे बताया, जारी किए गए कानूनी नोटिस में उन सभी से हेरा फेरी फ्रैंचाइज़ी से जुड़े किसी भी प्रोमो, एंडोर्समेंट या किसी भी तरह की गतिविधि न करने को कहा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि अगर वे आगे बढ़ते हैं और इसे आगे बढ़ाते हैं, तो इसे जानबूझकर उल्लंघन माना जाएगा। नोटिस में यह भी कहा गया है कि बाबू भैया सहित सभी किरदारों का इंटलैक्चुअल प्रॉपर्टी (Intellectual Property) नाडियाडवाला के पास हैं।
सोर्स ने आगे बताया कि मार्च में भूत बंगला की शूटिंग के दौरान अक्षय ने परेश को हेरा फेरी 3 के लिए साइन करने के लिए एक पेपर दिया। साथ ही कहा कि पूरा एग्रीमेंट बाद में आएगा। लेकिन रावल श्योर नहीं थे क्योंकि उन्होंने कोई स्क्रिप्ट या कोई डिटेल नहीं देखा था। तब अक्षय ने उनसे कहा, 'चिंता मत करो, मुझ पर भरोसा करो। आप इसे बाद में लॉन्गफॉर्म एग्रीमेंट में देखेंगे।' अक्षय के साथ अपने व्यक्तिगत तालमेल और सद्भावना से काम करते हुए, परेश रावल ने टर्म शीट पर साइन कर ली। सूत्र ने आगे बताया। अप्रैल में, रावल को हेरा फेरी 3 के लिए एक प्रमोशनल वीडियो शूट करने के लिए कहा गया था। सूत्र ने बताया कि उन्होंने एक बार फिर अक्षय से स्क्रिप्ट, प्रोडक्शन प्लान और लॉन्ग-टर्म एग्रीमेंट के बारे में सवाल पूछे। लेकिन उन्हें बताया गया कि प्रोमो को आईपीएल फाइनल के समय तक शूट कर लिया जाना चाहिए और बाद में इस पर काम किया जाएगा।
सोर्स ने ये भी खुलासा किया, प्रोमो को अंततः कुछ संशोधनों के साथ भूत बंगला सेट पर शूट किया गया। शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू होने वाली थी। परेश ने प्रोमो शूट को अगले साल तक टालने का सुझाव दिया। आज तक, परेश रावल को कोई लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट, स्क्रिप्ट और कोई ऑफिशियल प्रोडक्शन डिटेल नहीं मिला। इसके अलावा भी इस फिल्म को लेकर कई तरीके की खबरें सामने आ रही हैं। ख़ैर, फिल्म को लेकर जो भी अपडेट होगा, हम आपको बताते और समझाते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications