नहीं खत्म हो रही 'हेरा फेरी', परेश रावल ने फिर जारी किया नया बयान, बोले- 'मेरे वकील ने उचित जवाब'
Paresh Rawal New Statement: हेरा फेरी 3 फिल्म इंडस्ट्री का अभी तक इस साल का सबसे हॉट टॉपिक है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही एक्साइटमेंट छाया हुआ था। लेकिन परेश रावल ने फिल्म छोड़ने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद प्रोड्यसर्स ने कोर्ट-कचहरी की धमकी देते हुए 25 करोड़ का नोटिस थमा दिया। बताया गया कि परेश ने 11 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट लिया, फिल्म की शूटिंग की और अचानक हेरा फेरी 3 छोड़ने का ऐलान कर दिया। जिसकी वजह से कंपनी को बहुत नुकसान हुआ।
ऐसे में परेश ने 11 लाख रुपये साइनिंग अमाउंट को 15 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटा दिया है। साथ ही परेश ने हेरा फेरी 3 को छोड़ने के लिए अक्षय की कंपनी को कुछ और भी पैसे दिए हैं। टर्म शीट के मुताबिक 11 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट परेश को मिला था। अब परेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बयान जारी किया है।

परेश ने X पर लिखा, मेरे वकील अमीत नाइक ने मेरे टर्मिनेशन और बाहर निकलने के बारे में उचित जवाब भेजा है। एक बार जब वे (प्रोडक्शन कंपनी) मेरा जवाब पढ़ लेंगे तो सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे।
परेश के इस ट्वीट से बात भी क्लियर हो जाती है कि उन्होंने पूरे पैसे लौटा दिए हैं। साथ ही वो भी लीगल तरीके से हेरा फेरी 3 के प्रोड्यूसर्स को जवाब दे रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया लोग रिएक्ट कर रहे हैं। परेश के पोस्ट के नीचे एक व्यक्ति ने लिखा, नौ बाबू राव नो हेरा फेरी। फिल्म ही देखनी नहीं है अब तो, जिस एक्टर की वजह से फिल्म इतना बड़ा बना उसके ही ऊपर 25 करोड़ का केस कर दिया। हम आपके साथ हैं सर। इस तरह के कई और भी ट्वीट्स हैं।
वहीं, दूसरी तरफ खबरों की माने तो मेकर्स ने इस फिल्म के टीजर को शूट कर लिया था। लेकिन अब परेश के फैसले के बाद मेकर्स क्या रुख अपनाते हैं। ये वक्त बताएगा। हालांकि बाबू भैया के रोल में अब मेकर्स किसे साइन करते हैं। ये भी समय के साथ ही पता चलेगा। हालांकि पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा और नाना पाटेकर जैसे एक्टर का नाम चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications