परेश रावल ने जो तरीका फ्रैक्चर ठीक होने का बताया, उसे सुन हड्डी के डॉक्टर भी दंग रह जाएंगे

Paresh Rawal: परेश रावल पिछले 4 दशकों से फिल्मों में एक्टिव हैं। इसके पहले वो थिएटर करते थे। फिलहाल वो किसी परिचय के मोहताज नहीं है। हर कोई उनको जानता है। परेश की खासियत ये है कि उन्होंने अपने करियर में कई तरह के जॉनर में काम किया है। 1982 में उन्होंने अपना फिल्म डेब्यू किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया।

इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो पैर ठीक करने के लिए अपना खुद का यूरिन पिया था। जिसके बाद एक चमत्कार हुआ। जी हां, ये सारी बात परेश ने खुद बताई हैं।

Paresh Rawal

लल्लनटॉप के इंटरव्यू में परेश ने अजय देवगन के पिता और एक्शन डायेरक्टर वीरू देवगन की सलाह के बारे में बात की। इसमें उन्होंने बताया, एक फिल्म के शॉट के दौरान मैं घुटने के बल गिर गया। जहां शूट चल रहा था, वहीं पास में नानावटी हॉस्पिटल था। टीनू आनंद साहब और डैनी साहब मुझे लेकर गए। अस्पताल पहुंचते ही मैंने सोचा कि मेरा करियर तो गया। तभी उसी अस्पताल में वीरू देवगन साहब आए थे। अस्पताल में वो किसी और से मिलने आए थे। जब उनको पता चला कि परेश यानी कि मैं भी यही हूं, तो मिलने आए। पूछा कि क्या हुआ? मैंने कहा कि सर मैं गिर गया। उन्होंने कहा, मैं कहूंगा तो विश्वास करेगा। मेरी बात मानेगा। मैं कहा करूंगा। उन्होंने कहा सुबह उठकर अपना पहला यूरिन पीना। सारे फाइटर लोग यही करते हैं। कोई तकलीफ नहीं रहेगी और कभी कुछ नहीं होगा। लेकिन रात में शराब मत पीना। मैंने कहा मैंने छोड़ रखी है। वो चले गए। मैंने सोचा कि इसे एकदम से नहीं पीयूंगा, बीयर की तरह सिप करके पीयूंगा। 15 दिन तक मैंने यही किया। जब मैं डॉक्टर के पास गया तो वो हैरान रह गए। उन्होंने पूछा कि ये ये सिमेंटिंग अपने आप कैसे हो गई?

परेश ने आगे ये भी कहा कि इस एक्सीडेंट के बाद मैं काम 2-3 महीने में करता। लेकिन मैंने रिकवरी कर डेढ़ महीने में ही काम करना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+