Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'हेरा फेरी 3' में फिर हुई परेश रावल की वापसी, अक्षय कुमार से सुलझा विवाद

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' अनाउंसमेंट के बाद से ही खबरों में छाई हुई थी। फिल्म को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ गया था। इसके बाद फिल्म विवाद में फंस गई। बताया गया कि परेश रावल ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया है। अक्षय कुमार ने उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा था। जिसके बाद परेश ने साइनिंग अमाउंट ब्याज सहित लौटा दिया है।

अब एक बार फिर दर्शकों को राहत की सांस मिली है। क्योंकि फिल्म का विवाद अब खत्म हो गया है। परेश रावल की हेरा फेरी 3 में वापसी हो गई है। इसका बात की पुष्टि खुद परेश रावल ने की है।

Paresh Rawal

दरअसल, परेश रावल पॉडकास्टर हिमांशू मेहता से बातचीत कर रहे थे। यहां उनसे हेरा फेरी 3 से जुड़ा हुआ सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'कॉन्ट्रोवर्सी कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि जब कोई चीज लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आती है, तो आपको ज्यादा सावधान रहना होता है। ऑडियंस के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां भी हैं। ऑडियंस ने आपको बहुत सराहा है। आप चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। मेहनत करके उनको दो। इसलिए मेरा मानना था कि सब हाथ में आएं, मेहनत करें और कुछ नहीं। पहले भी आने ही वाली थी, लेकिन हमें खुद को और बेहतर बनाना था। आखिर में सब बहुत क्रिएटिव हैं, चाहे प्रियदर्शन हों, अक्षय हों या सुनील। वो मेरे सालों से दोस्त हैं।'

बता दें, पहले ये बताया गया कि साइनिंग अमाउंट लेने के बाद परेश ने बिना बताए फिल्म छोड़ दी। जिसके बाद अक्षय ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजी थी। जवाब में परेश अक्षय की कंपनी को साइनिंग अमाउंट 15% ब्याज के साथ लौटा दिया था। तभी से इस फिल्म पर कुछ खास अपडेट आया नहीं। कहा ये जाने लगा कि बाबू भैया के रोल में प्रोड्यूसर नए चेहरे की तलाश में हैं। हालांकि अभी ये मामला राइट्स को लेकर भी फंसा हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+