परेश रावल की 'हेरा फेरी 3' में हुई वापसी, अक्षय कुमार ने पुरानी फोटो के साथ शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
Akshay Kumar Post: अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर आजकल चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़े लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले यह खबर आई थी कि परेश रावल इस फिल्म से अलग हो गए हैं। इस खबर के बाद फिल्म की टीम और परेश रावल के बीच विवाद शुरू हो गया था।
परेश रावल के इस फैसले से लोग हैरान थे। लेकिन अब परेश रावल की दोबारा फिल्म में वापसी होने जा रही है। जिसके बाद फिर से फैसं खुश हो गए हैं। परेश रावल की एंट्री की खबर सामने आने के बाद अक्षय कुमार ने भी एक पोस्ट साझा किया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

अक्षय कुमार ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जीवन में हम छोटी-छोटी खुशियों के पल इकट्ठा करते हैं। यही हमारी असली दौलत है। जोर से हंसो, खूब प्यार करो और इन पलों को संजो लो।' अक्षय कुमार की फिल्म 'हेरा फेरी 3' में परेश रावल की दोबारा एंट्री से फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ सुनील शेट्टी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। 'हेरा फेरी' एक कॉमेडी फिल्म फ्रैंचाइज है, जिसकी पहली फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी।
यह फिल्म हिंदी सिनेमा में एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है। इसके डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। फिल्म की सफलता के बाद, 2006 में 'फिर हेरा फेरी' नामक एक सीक्वल बनाया गया। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को एक साथ फिर से देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। परेश और फिल्म की टीम के बीच का विवाद भी सुलझ गया है।












Click it and Unblock the Notifications