'उन्हें अकेला छोड़ दो...' जब पैपराजी ने कार्तिक आर्यन से पूछे एक्स को लेकर अजीबोगरीब सवाल, भड़क उठे नेटिजन्स

कॉफी विद करण के एक एपिसोड में सारा अली खान ने विजय देवरकोंडा को डेट करने की इच्छा जताते हुए उन्हें 'चीज' बताया था। अब जब कार्तिक आर्यन को स्पॉट किया गया तो पैपराजी ने उनसे 'चीज' पर खूब चुटकी ली।

मुंबई, 6 अगस्त: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के वो स्टार हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही अच्छी खासी पॉपुलैरिटी हासिल की है। अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करने वाले कार्तिक एक शानदार एक्टर हैं। फैंस को एक्टर की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल जिंदगी के बारे में जानने की भी खूब दिलचस्पी रहती है। दरअसल, करण जौहर के शो कॉफी विद करण में जाह्नवी कपूर और सारा अली खान बतौर गेस्ट आए थे, जहां उन्होंने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को 'चीज' बताते हुए उन्हें डेट करने की इच्छा जताई थी। शो में इस दौरान कार्तिक आर्यन का भी जिक्र हुआ था। ऐसे में हाल ही में जब कार्तिक आर्यन को स्पॉट किया गया तो पैपराजी ने एक्टर से खूब चुटकी ली।

स्पॉट हुए कार्तिक

स्पॉट हुए कार्तिक

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान कॉफी विद करण में उनकी एक्स सारा अली खान द्वारा 'चीज' शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर पैपराजी ने एक्टर से मजेदार सवाल पूछ लिया।

सारा-जाह्नवी ने बोली थी ये बात

सारा-जाह्नवी ने बोली थी ये बात

दरअसल, सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने शो में विजय देवरकोंडा और कार्तिक आर्यन का नाम लिया। उन्होंने देवरकोंडा को डेट करने की ख्वाहिश करते हुए उन्हें 'चीज' बता दिया था। इस दौरान दोनों ने कार्तिक आर्यन का नाम भी लिया।

शांत दिखे कार्तिक

कार्तिक को देखकर पैपराजी ने पूछा, 'चीज' पसंद है या नहीं आपको? हालांकि, इस दौरान कार्तिक शांत ही दिखे। उन्होंने एक अजीब सी स्माइल दी और कोई जवाब नहीं दिया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ और नेटिजन्स ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी दोनों एक्स को पनीर पसंद है। इस वीडियो को स्नेहजाला नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

नाखुश दिखे नेटिजन्स

नाखुश दिखे नेटिजन्स

इस बीच कार्तिक से जिस तरीके का सवाल पूछा गया, उससे नेटिजन्स थोड़े बहुत नाखुश भी नजर आए। उन्होंने फोटोग्राफर्स से कार्तिक को अकेला छोड़ने की रिक्वेस्ट की। नेटिजन्स ने कहा कि एक्टर को अकेला छोड़ दीजिए।

एक्स पर क्या बोली थीं सारा?

एक्स पर क्या बोली थीं सारा?

बताते चलें कि कॉफी विद करण के रेपिड फायर राउंड में सारा अली खान ने अपने एक्स को लेकर कहा था कि वो सबका एक्स है। कार्तिक आर्यन से जब इस बारे में पूछा गया कि किस चीज को लेकर उन्हें सबसे ज्यादा गर्व है, तो उन्होंने जवाब दिया कि रैपिड फायर शो।

कार्तिक-सारा का अफेयर

कार्तिक-सारा का अफेयर

रिपोर्टस की मानें कि कार्तिक-सारा के अफेयर की शुरुआत लव आज कल फिल्म से हुई थी। इसी फिल्म में दोनों ने पहली बार साथ में काम किया था। फिर अचानक ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को मायूस किया था। सारा ही नहीं, जाह्नवी कपूर के साथ भी कार्तिक आर्यन का नाम जुड़ चुका है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+