लंबी बीमारी के बाद पंकज उधास का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर, भावुक हुए सेलिब्रिटीज
मशहूर सिंगर पंकज उधास का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी, 2024 को पद्मश्री पंकज उधार के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुखी हैं।"
पंकज उधास के मौत की खबर कई लोगों के लिए सदमे की तरह है। गायक सोनू निगम उनकी मौत पर प्रतिक्रिया देने वाले पहले लोगों में से थे।

सोनू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "मेरे बचपन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है। पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। यह जानकर मेरा दिल रोता है कि आप नहीं रहे। मेरे साथ खड़े रहने के लिए आपका शुक्रिया। ॐ शांति।"
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन भी पंकज उदास के निधन से सदमे में हैं। उन्होंने, पंकज का जाना म्यूजिक जगत के लिए बड़ा नुकसान बताया है। उन्होंने कहा ये बहुत बड़ा नुकसान है जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती।
कल होगा अंतिम संस्कार
पंकज उधास का अंतिम संस्कार कल यानी मंगलवार, 27 फरवरी को होगा। उनके निधन से सेलेब्स दुखी है। सोशल मीडिया के जरिए सभी अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं।
पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को जेतपुर, गुजरात में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आहट नाम से एक गजल एल्बम से की थी। जल्द ही, उन्हें गजल गायक के रूप म पहचान मिल गई। उन्होंने संजय दत्त की फिल्म 'नाम' के लिए मशहूर ट्रैक 'चिट्ठी आई है' गाया था। यह गाना बहुत लोकप्रिय हुआ।
पंकज ने पिछले कुछ वर्षों में कई एल्बम जारी किए और कई लाइव कॉन्सर्ट की मेजबानी की, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी। पंकज उधास को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications