Pankaj Udhas Death: नहीं रहे गजल गायक पंकज उधास, सिंगर की इस वजह से हुई मौत

Pankaj Udhas Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया। सिंगर ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सिंगर की बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी और बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

Pankaj

बता दें कि, पंकज उधास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सिंगर की बेटी नायाब उधास ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'बेहद दुख के साथ हमें आपको बताना पड़ रहा 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया था। ये जानकारी देते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है। वह लंबे समय से बहुत बीमार चल रहे थे।' हालांकि परिवार की तरफ से सिंगर की मौत को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक, पंकज उधास मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। सिंगर ने 26 फरवरी की सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। वहीं सिंगर की मौत की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। लोग सोशल मीडिया के जरिए सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें कि, पंकज उधास गायकी में एक बड़ा नाम थे। उनकी गजल और बेहतरीन आवाज की वजह से पहचान मिली। सिंगर ने बॉलीवुड में कई हिट गाने गाए हैं। जिसमें 'चिट्ठी आई है', 'चले तो कट ही जाएगा' और 'तेरे बिन' जैसे गाने शामिल हैं। भले ही सिंगर अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनकी आवाज फैंस के दिलों हमेशा जिंदा रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+