'कालीन भईया' से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक बनने वाले पंकज त्रिपाठी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
Pankaj Tripathi Net Worth: मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भईया का शानदार किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग भला किसे पसंद नहीं होगी। एक्टर की फिल्मों का फैंस के बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में पंकज त्रिपाठी की शानदार फिल्म और अटल बिहारी वाजपेयी की अपकमिंग बायोपिक चर्चा में है। लेकिन एक बिंदास और किसी भी रोल में जान डाल देने वाले पंकज त्रिपाठी के लिए ये सफर कभी भी आसान नहीं रहा। उनकी मेहनत, लगन और सपने ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। ऐसे में चलिये जानते हैं फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाले पंकज त्रिपाठी की नेट वर्थ कितनी है...
कितनी है पंकज त्रिपाठी की नेटवर्थ?
पंकज त्रिपाठी एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर खूब नाम कमाया है। अपनी जीतोड़ मेहनत से उन्होंने खुद को ओटीटी का राजा बनाया है। एक्टर अपनी वेब सीरीज और फिल्मों के जरिये कमाई करते हैं। celebrities Worth की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी के पास कुल संपत्ति 45 करोड़ रुपये है।

शानदार गाड़ियों के हैं मालिक
पंकज त्रिपाठी के पास शानदार कारों का भी कलेक्शन है। यही बात उनके कार के शौकीन होने की ओर भी इशारा करती है। उनके कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज ई200, मर्सिडीज एमएल 500 और टॉयटा फॉर्च्यूनर जैसी कई शानदार और लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। पंकज त्रिपाठी को अकसर अपनी इन शानदार गाड़ियों से घूमते हुए देखा जा सकता है।
लग्जरी लाइफ जीते हैं पंकज
पंकज त्रिपाठी के पास लग्जरी गाड़ियों के अलावा भी काफी कुछ है। उनके पास 16 करोड़ रुपये का आलीशान घर है, जिसमें वे उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। एक्टर बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। घर में उन्होंने काफी शानदार फर्नीचर भी रखवाया हुआ है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। घर के अलावा पंकज के पास और भी प्रॉपर्टीज हैं।
बताते चलें कि पंकज त्रिपाठी दूसरे देशों में भी सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले अभिनेता हैं और ऐसे में फिल्मों में उनकी सफलता से आने वाले तीन सालों में उनकी नेटवर्थ 40% तक बढ़ सकती है। पंकज त्रिपाठी ने अपनी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में कई सारे फिल्म-फेयर पुरस्कार जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications