Pankaj Tripathi Mother death: पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद अब मां का हुआ निधन
Pankaj Tripathi Mother death: बॉलीवुड के शानदार एक्टर पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को पंकज त्रिपाठी की मां का निधन हो गया है। एक्कर की मां हेमवंती देवी की उम्र 89 वर्ष थी।
यह दुखद खबर अभिनेता की टीम द्वारा दी गई। टीम ने बताया हेमवंती देवी ने बीते 31 अक्टूबर को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उन्होंने अपने घर पर ही आखिरी पल बिताए।

बता दें पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस त्रिपाठी का निधन 21 अगस्त 2023 को हुआ था। इसके बाद अब पंकज त्रिपाठी की मां का भी निधन हो गया है।
मां के अंतिम समय में पंकज त्रिपाठी साथ थे
अभिनेता की टीम ने एक बयान जारी कर बताया, "उनकी उम्र 89 साल थी और वे कुछ समय से बीमार थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच शांतिपूर्वक नींद में ही आखिरी सांस ली।"मां के अंतिम समय में पंकज त्रिपाठी अपनी मां के साथ अपने बिहार स्थित अपने पैतृक गांव में ही मौजूद थे।
सादगी से संपन्न हुआ मां का अंतिम संस्कार
हेमवंती देवी का अंतिम संस्कार 1 नवंबर, शनिवार को बेलसंड में परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पंकज त्रिपाठी ने कई इंटरव्यू में अपनी मां का जिक्र किया है, जो उनके लिए एक प्रेरणा थीं।
पंकज त्रिपाठी की टीम ने फैंस से की ये गुजारिश
एक्टर की टीम द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया, "पंकज त्रिपाठी उस वक्त उनके पास मौजूद थे। इस बड़ी क्षति से पूरा परिवार दुखी है।" परिवार ने सभी से अनुरोध किया है कि वे हेमवंती देवी को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। साथ ही, उन्होंने मीडिया और लोगों से इस कठिन समय में परिवार की निजता का सम्मान करने और उन्हें शांतिपूर्वक शोक मनाने का समय देने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications