Pankaj Tripathi: कालीन भैया ने पहनी ऐसी ड्रेस, देखकर घूम गया सबका माथा, रणवीर सिंह बोले- गुरु आप तो बिगड़ गए
Pankaj Tripathi New look: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बिल्कुल हैरान करने वाले एक पोस्ट शेयर किया जिसे देखकर उनके फैंस भी चौंक गए।
अक्सर शांत और सामान्य रहने वाले एक्टर ने अपने नए और बिल्कुल अलग अंदाज की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने फैंस के साथ-साथ एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी हैरान कर दिया। 'मिर्जापुर' के कालीन भैया का ट्रेडिशनल लुक इस बार मॉडर्न फैशन के साथ मिला और इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

पंकज त्रिपाठी की नई तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आई उसे देख कर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स दोनों ही चौंक गए। चंद मिनटों में ही उनकी फोटोज वायरल होने लगी।
पंकज त्रिपाठी का दिखा ड्रामेटिक चेंज
आमतौर पर पंकज त्रिपाठी का व्यक्तित्व शांत और सादगीपूर्ण माना जाता है। इस नए लुक ने उनके फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट को नया लुक दिया। तस्वीरों में पंकज के अलग-अलग एक्सप्रेशंस और पोज़ ने उनकी तस्वीरों को और अट्रैक्टिव बना दिया।
इन फोटोज़ में उन्होंने डार्क ग्रीन मखमली शेरवानी जैकेट पहनी है, जिस पर बारीक गोल्डन कढ़ाई की गई है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शर्ट और लाल-गोल्डन धोती पहनकर अपने ट्रेडिशनल अंदाज में मॉडर्न ट्विस्ट दिया। पंकज ने लुक को पूरा करने के लिए हरी लंबी कोट और टोपी पहनी और नगरा से स्टाइल को और उभार दिया।
एक्टर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, एक नई शुरुआत। This is the beginning of something interesting. How's the 'vibe'? #EkNayaUpgrade (एक नया अपग्रेड)।"
रणवीर सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन
- पंकज के इस अतरंगी अंदाज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। रणवीर सिंह ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया,"अरे! ये क्या, गुरुजी?! हम सुधर गए, और आप बिगड़ गए?"
- वहीं गुलशन देवैया ने लिखा,"ओए पंकी !! पंकी ओए सर सर सर सर सर"
- सिंगर हर्षदीप कौर ने भी पंकज की तारीफ की और लिखा, "ओहू क्या बात।"
सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी इस नए लुक को लेकर मजेदार टिप्पणियां कीं। किसी ने कहा कि यह AI-जेनरेटेड तस्वीरों जैसा लग रहा है, तो किसी ने इसे "Ranveer Singh-fication of Pankaj ji" बताया।
पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग प्रोजेक्ट
पंकज त्रिपाठी अपनी आने वाली फिल्म Parivarik ManuRanjan में अदिति राव हैदरी के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर हैं विनोद भानुशाली और हिमांशु मेहरा। फिल्म की क्रिएटिव प्रोडक्शन अली अब्बास जफर कर रहे हैं।
फिल्म की रिलीज़ डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन पंकज त्रिपाठी के इस नए लुक ने फिल्म के प्रति फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पंकज त्रिपाठी का यह नया लुक न केवल उनके फैन्स बल्कि बॉलीवुड सितारों और सोशल मीडिया यूज़र्स को भी चौंका गया है।












Click it and Unblock the Notifications