Pankaj Dheer: टीवी की ये खूबसूरत अदाकारा है पंकज धीर की बहू, ऑडिशन पर पूछा था-'मेरे बेटे से शादी करोगी?'
Pankaj Dheer: टीवी के ऐतिहासिक शो 'महाभारत' में 'कर्ण' का रोल प्ले करके घर-घर में लोकप्रिय हुए पंकज धीर ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया, वो कैंसर से पीड़ित थे। उनके जाने से सिने जगत में शोक का माहौल है। अपनी एक्टिंग से लोगों को रोमांचित करने वाले पंकज धीर इस तरह से दुनिया को अलविदा कह देंगे, ये किसी ने सोचा नहीं था।
बता दें कि पंकजी धीर एक कलाकार तो अच्छे थे ही साथ ही वो पिता भी बहुत अच्छे थे। आपको जानकर अचरज होगा कि अपने बेटे निकितिन धीर के लिए उन्होंने ही लड़की चुनी थी।

मालूम हो कि निकितिन धीर की शादी टीवी की मशहूर अभिनेत्री कृतिका सेंगर से हुई है। खास बात ये है कि सिने जगत के इस पॉपुलर कपल के बारे में अक्सर ये सोचा जाता है कि इन दोनों ने प्रेम विवाह किया होगा लेकिन ऐसा नहीं है, बल्कि इन दोनों की शादी अरेंज्ड कम लव है।
ऑडिशन देने आईं कृतिका को Pankaj Dheer ने बना लिया बहू
दरअसल साल 2014 में पंकज धीर एक फिल्म पर काम कर रहे थे, इस फिल्म के लिए इन्हें एक फ्रेश चेहरे की तलाश थी। उस वक्त कृतिका टीवी के मशहूर शो 'झांसी की रानी' में काम कर रही थीं और काफी मशहूर हो चुकी थीं। पंकज धीर की फिल्म के लिए ऑडिशन देनें वो भी पहुंची थी। पंकज से उनकी पहली मुलाकात थी, एक्टर उनसे काफी प्रभावित हुए, उन्होंने तब ही उसे ना केवल फिल्म के लिए बल्कि बेटे के पार्टनर के रूप में सेलेक्ट कर लिया था।

'बेटा, मेरी बहू बनोगी' (Pankaj Dheer)
उन्होंने कृतिका से लंबी बातचीत करने के बाद कहा था कि 'बेटा, मेरी बहू बनोगी, अगर हां तो मुझे अपने मम्मी-पापा से मिलवा दो।' पहले तो कृतिका को लगा कि ये सब शायद फिल्म के लिए है लेकिन बाद उन्हें समझ में आया कि पंकज धीर ये सब अपनी बहू के लिए कर रहे हैं।
'घर पर ही कृतिका और निकितिन पहली बार मिले थे' (Pankaj Dheer)
उन्होंने अपने घरवालों से पंकज- निकितिन से मिलवा दिया। घर पर ही कृतिका और निकितिन पहली बार मिले थे। दोनों में बातें हुई और फिर दोनों ही एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय बाद दोनों ने परिवार वालों की मर्जी से शादी कर ली, दोनों साथ में काफी पसंद किए जाते हैं। कृतिका हमेशा कहती थी कि उनकी और पंकज के बीच काफी अच्छी बॉडिंग हैं, वो उन्हें अपनी बेटी की ही तरह मानते हैं।
कृतिका सेंगर का जन्म कानपुर में हुआ
आपको बता दें कि कृतिका सेंगर का जन्म 3 जुलाई 1986 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कानपुर से ही पूरी की। बचपन से ही उन्हें अभिनय और नृत्य में रुचि थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद कृतिका ने मॉडलिंग और फिर टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से शुरू किया एक्टिंग करियर
कृतिका सेंगर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2007 में लोकप्रिय सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 2008 में 'झांसी की रानी' में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका से। इस किरदार ने उन्हें हर घर में प्रसिद्ध कर दिया और वह टीवी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।इसके बाद उन्होंने कई हिट धारावाहिकों में काम किया जैसे -
- कसम तेरे प्यार की (तानु का रोल)
- पुनर्विवाह (आरती)
- देवों के देव महादेव
- कितनी मोहब्बत है
- कुलदीपक












Click it and Unblock the Notifications