Pankaj Dheer की मौत के 48 घंटे बाद इस भाजपा नेत्री ने कही ऐसी बात, 'द्रौपदी' को लगा सदमा, हुई ऐसी हालत
Pankaj Dheer and Roopa Ganguly: पूर्व राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेत्री रूपा गांगुली एक अच्छी पॉलिटिशयन होने के साथ साथ एक बेहतरीन अदाकारी भी हैं। रूपा गांगुली ने टीवी के मशहूर पौराणिक धारावाहिक महाभारत में 'द्रौपदी' का किरदार निभाया था।
पंकज धीर के साथ काम कर चुकी हैं रूपा गांगुली
ऐसे में रूपा गांगुली ने दिवंगत एक्टर पंकज धीर के साथ काफी समय तक काम किया था। आपको बता दें कि इसी 'महाभारत' में पंकज धीर सूर्यपुत्र कर्ण के किरदार में नजर आए थे।

पंकज धीर की मौत से 'द्रौपदी' को पहुंचा सदमा
-महाभारत के सेट पर एकसाथ काम कर चुकीं रूपा गांगुली ने हाल ही में अपने सह-कलाकार पंकज धीर के निधन पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ये खबर सुनकर गहरा सदमा पहुंचा है और उन्होंने पंकज धीर को महाभारत सेट के सबसे आकर्षक व्यक्त तक कहा डाला है।
-रूपा गांगुली के अनुसार महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभा रहे एक्टर नितीश भारद्वाज और कर्ण का रोल निभाने वाले दिवंगत एक्टर पंकज धीर ही सबसे हैंडसम थे।
'पंकज धीर से सिर्फ टेक्स्ट मैसेज पर बात होती थी'
रूपा गांगुली ने बताया कि वह पंकज धीर से कुछ समय पहले सिर्फ टेक्स्ट मैसेज के जरिए संपर्क में थीं और उन्हें उनकी तबीयत के बारे में कुछ पता ही नहीं था। रूपा गांगुली ने कहा- मैंने उन्हें साल भर पहले टेक्स्ट किया था, लेकिन उन्होंने कभी अपनी बीमारी का जिक्र नहीं किया।
'पंकज धीर ने अपनी बीमारी के बारे में कुछ नहीं बताया था'
-रूपा गांगुली ने आगे कहा- पंकज धीर की मौत की खबर से मैं टूट गई हूं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह इस संसार में नहीं रहे। रूपा गांगुली ने पंकज धीर को बहुत ही परिष्कृत, शांत और विनम्र व्यक्तित्व वाला कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि वह बाकी कलाकारों की तरह मस्ती वाले अंदाज में नहीं रहते थे। वह हमेशा शांत और संयमित रहना पसंद करते थे।
-रूपा गांगुली ने कहा- पंकज धीर सेट पर नितीश भारद्वाज के बाद सबसे हैंडसम व्यक्ति थे। मैं अक्सर उन्हें मेरे सबसे हैंडसम दोस्त लिखकर मैसेज करती थी। उन्हें ये बात पता थी कि लोग उन्हें हैंडसम कहते हैं, लेकिन वह बहुत सभ्य और कोमल बोले जाने वाले व्यक्ति भी थे।
कैसे हुई पंकज धीर की मौत?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। ऐसे में वह इस जानलेवा बीमारी से जंग हार गए और 68 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पंकज धीर ने गत 15 अक्तूबर 2025 को अंतिम सांस ली थी।
'अर्जुन' फिरोज खान ने दोस्त के लिए कही ऐसी बात
-वहीं महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले और पंकज के सह अभिनेता रहे फिरोज खान भी अपने दोस्त के यूं ले जाने से काफी दुखी हो गए हैं। उन्होंने कहा- हां ये सच है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से, मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है।
-फिरोज खान ने आगे कहा था- पंकज धीर बेहद अच्छे इंसान थे। मैं अभी भी सदमे में हूं और मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए। वह वाकई में एक अद्भुत व्यक्ति थे। फिलहाल मैं और अधिक कुछ नहीं कह सकता। आपको बता दें कि पंकज धीर के निधन से बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में शोक की लहर दौड़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications