रणबीर आलिया की शादी कराने वाले पंडितजी ने किए दिलचस्प खुलासे, रणबीर को लेकर बताई मजेदार बात
मुंबई, 15 अप्रैल: गुरुवार शाम को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने करीब 50 नजदीकी मेहमानों के सामने शादी की है। दोनों की शादी की रस्में पंडित राजेश शर्मा ने पूरी कराई, कपूर खानदान के घर के लिए कोई नए चेहरे नहीं है। इस शादी को लेकर पंडित राजेश शर्मा ने कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं। खासतौर से रणबीर को लेकर उन्होंने कुछ कहा है।

ये एक पंजाबी शादी थी
हिन्दुस्तान टाईम्स से साथ बातचीत में राजेश शर्मा ने कहा, ऋषि कपूर का आशीर्वाद लेते हुए हमने इस आयोजन को किया। यह एक पारंपरिक पंजाबी शादी थी, जिसमें कपूर परिवार सभी रीति-रिवाजों का पालन कर रहा था। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सब कुछ वैसा ही हो जैसा हमेशा होता आया है। इस दौरान रणबीर और आलिया ने स्वस्थ बच्चा होने समेत सात प्रतिज्ञाएं लीं।
Recommended Video

रणबीर ने रखा रस्मों का ध्यान
राजेश शर्मा ने कहा कि रणबीर ने उनसे कहा कि पूरी विधि विधान के साथ करनी है, वो चाहते थे कि सभी रस्में अच्छे से हों। उन्होंने बताया कि रणबीर से वो जब शमशेरा के मुहूर्त में मिले थे तो उन्होंने कहा था कि मेरी शादी आप ही करवाओगे। अनुष्ठानों के बारे में बात करते हुए शर्मा ने खुलासा किया कि सेहरा बंदी में बहनों (नताशा, रिद्धिमा, करिश्मा, करीना कपूर) ने रणबीर को टीका लगाया। वहीं श्वेता बच्चन नंदा ने भाभी की भूमिका निभाई और काला टीका लगाया। आलिया के माता-पिता फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अभिनेता सोनी राजदान ने कन्यादान किया।

काफी अच्छा माहौल था
पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि शादी पूरा माहौल मस्ती भरा था। दोनों ही परिवार काफी खुश थे और सभी ने जमकर मस्ती की। बता दें कि करीब पांच साल रिश्ते में रहने के बाद आलिया और रणबीर ने शादी की है। दोनों की बुधवार को हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई थी, जिसके बा 14 अप्रैल को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंधे।












Click it and Unblock the Notifications