Panchayat Season 5 Release: 'पंचायत 5' के लिए हो जाएं तैयार, फुलेरा में अबकी बार मचेगा ऐसा बवाल
Panchayat Season 5 Release: 'पंचायत' वेब सीरीज ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। गत 24 जून 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुए इसके चौथे सीजन ने न सिर्फ भारत में, बल्कि अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूएई समेत 42 से ज्यादा देशों में टॉप-10 में जगह बना ली है।
फुलेरा गांव की सादगी और राजनीति
'पंचायत सीजन 4' में फुलेरा गांव की सादगी और राजनीति में उलझे रिश्तों ने हर किसी को फिर से अपनी ओर खींच लिया है। वहीं अमेजन प्राइम वीडियो ने इस हिट सीरीज के अगले सीजन की भी घोषणा कर दी है।

साल 2026 में रिलीज होगा नया सीजन
'पंचायत सीजन 5' को साल 2026 में रिलीज किया जाएगा। इस अनाउंसमेंट के साथ एक पोस्टर भी शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा था- Hi 5, फुलेरा लौटने की तैयारी कीजिए, नया सीजन जल्द ही आ रहा है।
'पंचायत सीजन 5' पर शुरू हो चुका है काम
प्राइम वीडियो इंडिया ने कन्फर्म किया है कि अगले सीजन की स्क्रिप्टिंग और प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि 'पंचायत' वेब सीरीज की शुरुआत साल 2018 में हुई थी और इसके बाद से हर सीजन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। खास बात ये है कि साल 2023 में सीजन 2 को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में बेस्ट वेब सीरीज (OTT) का खिताब भी मिला था।
क्रांति देवी की जीत के बाद बदलेगा फुलेरा का मिजाज
-पंचायत सीजन 4 में कहानी एक जबरदस्त मोड़ पर खत्म हुई है। मंजू देवी चुनाव हार गई हैं और क्रांति देवी गांव की नई प्रधान बन गई हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बनराकस और उनकी पत्नी सत्ता में आकर फुलेरा में क्या नया विवाद खड़ा करेंगे।
-ये जोड़ी पहले ही दर्शकों के लिए हास्य और राजनीति का दिलचस्प मेल लेकर आई है और अब इनकी नई पारी को देखने की उत्सुकता और बढ़ गई है। प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर मनीष मेघानी का कहना है- पंचायत 4 को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया हमें बेहद खुशी देती है।
-मनीष मेघानी ने आगे कहा- ये केवल एक शो नहीं, बल्कि उन असल और जड़ से जुड़ी कहानियों का प्रतीक बन चुका है जिनकी आज के दर्शकों को तलाश है। हम सीजन 5 के साथ इस सफर को और आगे ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
पंचायत की फुल स्टारकास्ट और उनकी दमदार एक्टिंग
-इस वेब सीरीज को द वायरल फीवर (TVF) के बैनर तले बनाया गया है। इसे लिखा है चंदन कुमार ने जबकि निर्देशन की कमान दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने संभाली है।
-इस बेव सीरीज में जितेंद्र कुमार (अभिषेक त्रिपाठी), नीना गुप्ता (मंजू देवी), रघुवीर यादव (प्रधान जी), फैसल मलिक, चंदन रॉय, सानविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवर, अशोक पाठक और पंकज झा ने कमाल का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications