35 की उम्र में टूटे सारे दांत, मसूड़ों में हुआ इंफेक्शन और कांपे हाथ-पैर, 'पंचायत' एक्ट्रेस की दर्दनाक दास्तां
अगर हमें 'पंचायत 3' से एक ऐसा पल चुनना हो जो यादों और मीम की दुनिया में अपनी जगह बनाए, तो वो शायद अम्माजी से जुड़ा हुआ होगा। अपने डायलॉग्स से अम्माजी ने अमेजन प्राइम की इस सीरीज में लाखों दर्शकों के दिलों को जीत लिया। हालांकि बहुत से लोग ये बात भी नहीं जानते होंगे कि दीपक मिश्रा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में अम्माजी की भूमिका निभाने वाली आभा शर्मा की पर्सनल लाइफ काफी उथल पुथल भरी रही है।
बता दें कि आभा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 54 साल की उम्र में की थी। अकसर लोग एक सही उम्र में करियर की शुरुआत कर लेते हैं मगर जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेते हैं, उस उम्र में आभा ने करियर स्टार्ट किया। वे कवि और विचारक रामविलास शर्मा की भतीजी हैं।

"इंडियन एक्सप्रेस" संग बातचीत में आभा शर्मा ने बताया कि उनका रवैया जिंदगी को लेकर कभी भी हार ना मानने वाला रहा। उन्होंने कहा- मैं बचपन से ही एक्टर बनना चाहती थी। मगर मेरी मां मुझे इंडस्ट्री में लाने के खिलाफ थीं। मुझे उनके खिलाफ कभी नहीं जाना था। मेरा परिवार काफी पढ़ा-लिखा था मगर उनकी सोच थोड़ी पुराने ख्यालों वाली थी।
आभा कहती हैं कि जब उनकी मां की मौत हुई तो ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उस वक्त उनके भाई-बहनों ने उन्हें सपोर्ट किया। मगर आभा की जिंदगी कभी भी इतनी आसान नहीं रही। एक तो अपना करियर समय पर ना शुरू कर पाने की टेंशन और उसके बाद 35 साल की उम्र में उनके साथ घटी एक घटना, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया।
आभा के साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जो किसी को भी झकझोर कर रख दे। दरअसल, जब वे 35 साल की थीं तो उनके मसूड़ों में इन्फेक्शन हो गया था। इस इन्फेक्शन की वजह से उनके सारे दांत गिर गए। हालांकि, इससे उनकी नौकरी नहीं रुकी। फिर 45 साल की उम्र में अभिनेत्री को एक दुर्लभ बीमारी हो गई, जिससे उनके हाथ-पैर कांपने लगे।












Click it and Unblock the Notifications