Panchayat 5 Release Date: 'पंचायत 5' का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगी ये वेब सीरीज

Panchayat 5 Release Date: अपनी सरल लेकिन गहरी कहानी और गांव की सच्ची झलक पेश करने के लिए मशहूर वेब सीरीज पंचायत आज भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में दर्शकों के बीच पॉपुलर हो चुकी है।

'पंचायत 5' का इंतजार हुआ खत्म
अब तक पंचायत के चार सीजन रिलीज हो चुके हैं, जिनमें हर बार फुलेरा गांव और वहां के निवासियों की जिंदगी को बेहद रोचक ढंग से दिखाया गया है। सीजन 4 के बाद दर्शक और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं और बेसब्री से 'पंचायत 5' का इंतजार कर रहे हैं।

Panchayat 5

कब रिलीज होगी 'पंचायत 5'?

-ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 5 की पुष्टि पहले ही कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेब सीरीज 'पंचायत 5' साल 2026 में रिलीज होगी।

-बताया जा रहा है कि वेब सीरीज की शूटिंग साल 2025 के अंत तक शुरू हो जाएगी। मेकर्स ने पहले लुक के जरिए संकेत भी दिया है कि इस बार कहानी में लौकी एक अहम प्रतीकात्मक रोल निभाने वाली है।

-इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा गया था- हाय 5, फुलेरा वापस आने की तैयारी कर लीजिए। इस लुक में पुराने किरदारों और उनके बीच की दिलचस्प प्रतिद्वंद्विता को भी हाईलाइट किया गया।

'पंचायत 4' में क्या हुआ था खास?

-वेब सीरीज 'पंचायत 4' कई अहम मोड़ों से गुजरा जिसने आगे की कहानी की नींव रखी। मंजू देवी चुनाव हार जाती हैं और उनकी जगह क्रांति देवी को गांव का नया प्रधान चुना जाता है।

-सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार ने CAT परीक्षा पास कर लेते हैं, जो उनके जीवन और करियर का एक बड़ा मोड़ है। इन घटनाओं ने दर्शकों के मन में उत्सुकता जगा दी है कि अब सचिव जी गांव में रहेंगे या शहर का रास्ता चुनेंगे।

कौन-कौन होंगे सीजन 5 का हिस्सा?

इस बार भी शो का मूल कलाकार दल बरकरार रहेगा।

जितेंद्र कुमार (सचिव जी)

नीना गुप्ता (मंजू देवी)

रघुबीर यादव (प्रधान जी)

चंदन रॉय, फैसल मलिक और संविका जैसे पसंदीदा चेहरे भी अपने-अपने किरदारों में नजर आएंगे। वेब सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय कर रहे हैं, जबकि स्क्रीनप्ले चंदन कुमार ने लिखा है।

क्यों हो रहा है 'पंचायत 5' का इंतजार?

-गांव की असलियत, रिश्तों की मिठास और राजनीति के हल्के-फुल्के ताने-बाने को पंचायत बेहद सहज अंदाज में पेश करती है। यही वजह है कि दर्शक इस शो से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। चौथे सीजन के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सचिव जी और फुलेरा गांव की कहानी किस नए मोड़ पर पहुंचेगी।

-ऐसे में पंचायत 5 एक बार फिर दर्शकों को हंसी, भावनाओं और गांव की सादगी का तड़का लगाने के लिए तैयार है। साल 2026 में इसका आना वेब सीरीज प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+