Panchayat 4 Trailer Out: 'पंचायत सीजन 4' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस बार फुलेरा में होगा चुनावी घमासान
Panchayat 4 Trailer Out: देशभर के घर घर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज 'पंचायत' का सीजन 4 अब जल्द ही रिलीज होने वाला है। लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसके स्ट्रीम होने का इंतजार कर रहे हैं।
'पंचायत' सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज
लोगों के इसी उत्साह को बढ़ाते हुए सीरीज के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। खबर है कि वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 का ट्रेलर आज यानी 11 जून 2025 को रिलीज कर दिया गया है जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इस सीरीज को द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसे दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है। इस सीरीज के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय हैं।
24 जून 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो में स्ट्रीम होगी सीरीज
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'पंचायत 4' आगामी 24 जून 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। आपको बता दें कि इस वेब सीरीज को पहले 2 जुलाई 2025 को रिलीज होना था लेकिन एक खास इंटरऐक्टिव वेबसाइट पर हुए अनोखे वोटिंग मुकाबले में 6.5 मिलियन से ज्यादा फैंस ने टीम मंजू देवी या टीम क्रांति देवी को सपोर्ट किया था। इसी जोश की वजह से नए सीजन की रिलीज डेट पहले कर दी गई।
-वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने 'पंचायत सीजन 4' का जबरदस्त और मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मेकर्स के अनुसार फुलेरा गांव में पंचायत सीरीज का नया सीजन एक बार फिर छोटे शहर की हलचल, भावनाएं और ह्यूमर से भरपूर किस्सों से भरा होगा।
पंचायत सीजन 4 की स्टारकास्ट
कहा जा रहा है कि सीरीज के नए सीजन में इस बार नई चुनौतियों के साथ-साथ पुराने और प्यारे चेहरे फिर लौटेंगे और उनके साथ ढेर सारे मजेदार ट्विस्ट भी दिखाए जाएंगे। जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे शानदार कलाकार एक बार लोगों का दिल खुश करने के लिए आ रहे हैं।
ट्रेलर में दिखा चुनावी घमासान
-पंचायत के नए सीजन के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे फुलेरा गांव इस बार चुनावी घमासान का मैदान बनने वाला है, जहां आमने-सामने हैं मंजू देवी और क्रांति देवी। रैली के गीत, बड़े-बड़े वादे और जबरदस्त प्रचार के साथ पूरा गांव जैसे किसी मेले में बदल गया है। दोनों टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ में जुटी हुई हैं।
-इसी चक्कर में शुरू होता है असली खेल जैसे एक-दूसरे के ऊपर तंज कसना, छुपे इशारों में सवाल उठाना और चुपचाप चालें चलना। गांव की गलियों में गूंजते देसी गानों और जोश से भरे नारों के बीच ये ट्रेलर वादा करता है एक फुल ऑन देसी झगड़ा, जिसमें मजा, ड्रामा और वो सारा तड़का जो फुलेरा की राजनीति को दिलचस्प बना देता है।












Click it and Unblock the Notifications