कब रिलीज हो रही है 'पंचायत 4'? अब प्राइम वीडियो पर होगा ऐसा धमाका, जान लें ताजा अपडेट
Panchayat 4 Latest Update: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। पंचायत वेब सीरीज ओटीटी पर सबसे शानदार सीरीज में से एक है। इसके अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं और तीनों को ही दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है।
'पंचायत 4' को लेकर बड़ा अपडेट
दर्शक अब इस वेब सीरीज के चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि अब मेकर्स ने 'पंचायत' के चौथे सीजन पर बड़ा अपडेट दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, पंचायत वेब सीरीज का चौथा सीजन अपने शुरुआती चरण में उतरने वाला है।

25 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी शूटिंग
खबर है कि पंचायत वेब सीरीज के मेकर्स इसकी शूटिंग आगामी 25 अक्टूबर 2024 से शुरू करने जा रहे हैं। इस बात के सामने आते ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। ऐसे में पंचायत 4 को जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पंचायत की दमदार कहानी ने किया सबको खुश
पंचायत की कहानी सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार की है, जो गांव के सचिव हैं। एक शहर का लड़का किस तरह से गांव में नौकरी करते हुए वहां के तौर-तरीकों में खुद को ढालने की कोशिश करता है, ये सीरीज में बखूबी दिखाया गया है।
पंचायत 4 में नजर आएगी पुरानी स्टार कास्ट
इस वेब सरीज की कहानी के साथ ही किरदारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था। पंचायत का तीसरा सीजन इसी साल मई में रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था। खबर है कि पंचायत 4 में पुरानी स्टार कास्ट ही नजर आएगी। हालांकि स्वानंद किरकिरे भी पंचायत 4 का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने तीसरे सीजन के एक सीन में सांसद का किरदार निभाया था।












Click it and Unblock the Notifications