Panchayat 2: इस बहाने से मुंबई एक्टिंग के लिए पहुंची थीं 'रिंकी', पहले सीजन से मां-बाप नहीं थे खुश

मुंबई: अमेजन प्राइम पर पंचायत के दूसरे सीजन ने भी जमकर धमाल मचाया। पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी तो इस सीरीज की जान हैं, लेकिन कई एक्टर ऐसे भी हैं, जिनको बहुत कम दिखाया गया, फिर भी उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही। इस लिस्ट में एक बड़ा नाम है रिंकी का। रिंकी का किरदार एक्ट्रेस सान्विका ने निभाया है। उनके एक्ट्रेस बनने तक का सफर भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है।

Recommended Video

    Panchayat 2: Job का बहाना कर Mumbai आईं थीं Sanvika, जानें दिलचस्प Story | वनइंडिया हिंदी
    घर वालों नहीं थे तैयार

    घर वालों नहीं थे तैयार

    हाल ही में सान्विका ने हिंदी अखबार दैनिक भास्कर को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। सान्विका के मुताबिक वो एक्टिंग के लिए मुंबई आना चाहती थीं, लेकिन घर वालों की इजाजत नहीं थी। उनकी इंजीनियरिंग भी पूरी हो गई थी, लेकिन वो नॉर्मल जॉब नहीं करना चाहती थीं। उनकी एक दोस्त फिल्म इंडस्ट्री में है। उसने कहा कि तुम यहां आकर काम क्यों नहीं करती, अगर एक्टिंग में कुछ ना हो तो कॉस्ट्यूम में कुछ कर लेना।

    काफी मजेदार रहा सफर

    काफी मजेदार रहा सफर

    ये आइडिया सान्विका की लाइफ का टर्निंग प्वाइंट था। उन्होंने अपने घर पर बताया कि उन्हें बेंगलुरु जाकर जॉब करनी है। जिस पर उनको घरवालों ने इजाजत दे दी। सान्विका के मुताबिक अगर आप सीधे घर पर ये बोल देंगे कि मुझे मुंबई जाना है तो इजाजत मिलनी मुश्किल है। इस वजह से वो पहले बेंगलुरु गईं, वहां पर दो महीने रहने के बाद वो मुंबई आ गईं। खास बात तो ये थी कि उन्होंने अपने घर वालों को बताया भी नहीं था। कुछ वक्त बाद उन्होंने अपनी मम्मी को मुंबई आने की बात बताई, फिर उनसे पापा को पता चल गया। एक्ट्रेस इस सफर को काफी मजेदार मानती है।

    'पंचायत' के बाद कैसा था मां-बाप का रिएक्शन?

    'पंचायत' के बाद कैसा था मां-बाप का रिएक्शन?

    सान्विका के मुताबिक जब पहले सीजन की शूटिंग हो रही थी, तो उनके माता-पिता काफी खुश थे। उनको रघुबीर और नीना काफी पसंद हैं, लेकिन पहले सीजन के रिलीज होते ही वो दुखी हो गए, क्योंकि उनको पहले पार्ट में ज्यादा नहीं दिखाया गया। अब दूसरे सीजन को लेकर वो काफी खुश हैं, क्योंकि उसमें रिंकी के काफी ज्यादा सीन्स हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक सभी मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे शुरू से लेकर अंत तक फिल्म या सीरीज में दिखें।

    बड़े पर्दे पर कब दिखेंगी?

    बड़े पर्दे पर कब दिखेंगी?

    ओटीटी पर सान्विका ने धमाल मचा दिया है, ऐसे में लोगों के मन में सवाल ये है कि वो बड़े पर्दे पर कब नजर आएंगी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि अब बड़ी स्क्रीन दूर है, लेकिन जल्द ही ऐसा हो सकता है। उनके पास अभी अमेजन के कुछ प्रोजेक्ट हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से उनका ऐलान नहीं हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+