Pamela Chopra Demise: मां की मौत पर मुस्कुराते हुए दिखे उदय चोपड़ा, यूजर्स बोले- 'इसे मां के जाने का दुख नहीं'
उदय चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह मां पामेला चोपड़ा के निधन पर हंसते हुए नजर आए।

Pamela Chopra Demise: मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 20 अप्रैल को निधन हो गया। वह 15 दिनों से वेंटिलेटर पर थीं और निमोनिया की समस्या से जूझ रही थीं। इस बीच पामेला चोपड़ा की अंतिम विदाई से उनके बेटे उदय चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
उदय चोपड़ा का वीडियो वायरल
पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार 20 अप्रैल की सुबह मुंबई में हो चुका है। उनको अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए तमाम बॉलीवुड सितारे जुहू स्थित चोपड़ा आवास पहुंचे। इस दौरान आदित्य चोपड़ा, उदय चोपड़ा, ऋतिक रोशन, करण जौहर और कैटरीना कैफ समेत कई सितारों को देखा गया। इसी बीच उदय चोपड़ा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसकी वजह से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।
मां की मौत पर हंसते दिखे उदय
जहां सभी सितारे उन्हें इस मुश्किल वक्त पर सांत्वना देने के लिए पहुंचे वहीं एक्टर ऐसी घड़ी पर हंसते हुए नजर आए। जैसे ही नेटिजेन्स की नजर उदय चोपड़ा पर पड़ी तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस ये देखकर हैरान हैं कि मां के यूं अचानक जाने से कोई खुश कैसे हो सकता है।
ट्रोलर्स ने लगाई क्लास
फिलहाल उदय चोपड़ा का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो पर लगातार फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मैंने पहली बार किसी बेटे को ऐसा बर्ताव करते देखा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, शर्मनाक उदय चोपड़ा, मां के जाने से कौन हंसता है। एक ने लिखा, 'यह अंतिम संस्कार कम और शादी समारोह ज्यादा लग रहा है।'
नहीं रही पामेला चोपड़ा
बता दें कि, 20 अप्रैल को जानकारी मिली की पामेला चोपड़ा का निधन हो गया। हालांकि उनकी मौत किस वजह से हुई इसको लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। 11 साल पहले उनके पति और मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। फिलहाल पामेला चोपड़ा के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है।












Click it and Unblock the Notifications