Naseeruddin Shah के 'द कश्मीर फाइल्स' वाले बयान पर भड़कीं पल्लवी जोशी, बोलीं- 'फिल्म देखने के बाद बनाएं राय'
नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर विवादित बयान दिया जिसकी वजह से वह लगातार चर्चा में हैं। अब फिल्म की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया।
Pallavi Joshi On Naseeruddin Shah: बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं। लेकिन कई बार वह इसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सनी देओल की 'गदर 2' और विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' की जमकर आलोचना की।
नसीरुद्दीन शाह ने दोनों फिल्म की सक्सेस पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि, 'मैंने फिल्म नहीं देखी लेकिन इनको मिल रही भारी सफलता से मैं काफी परेशान हूं'। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि, द कश्मीर फाइल्स, गदर 2 और द केल स्टोरी जैसी फिल्में देश के लिए हानिकारक हैं। अब एक्टर के इस बयान पर द कश्मीर फाइल्स की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने अपना रिएक्शन दिया।

पल्लवी जोशी ने हाल ही में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि, मैं नसीरुद्दीन शाह के इस बयान से काफी दुखी हूं। 'द कश्मीर फाइल्स वैसी फिल्म नहीं है, जैसा नसीरुद्दीन शाह समझ रहे हैं। मैं उनसे विनती करना चाहती हूं कि फिल्म के बारे में कुछ भी बोलने से पहले वह मेरी फिल्म को जरूर देखें। इसके बाद ही वह अपनी कोई राय बनाएं।'
पल्लवी जोशी से इसके आगे कहा कि, 'अगर मैं भी किसी मुद्दे पर बात करती हूं, तो उसके बारे में पहले सारी जानकारी हासिल कर लेती हूं। लेकिन मुझे इस बात का बहुत ज्यादा बुरा लगा रहा है कि वह मेरी फिल्म को बिना देखे ही इस तरह का कमेंट कर रहे हैं। अब क्या कर सकते हैं, दुनिया ऐसी ही है।'
इससे पहले पल्लवी जोशी के पति और 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने नसीरुद्दीन शाह के बयान की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि, "कुछ लोग जीवन में निराश हैं। वे हमेशा नकारात्मक चीजों पर विश्वास करते हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि नसीर भाई को क्या पसंद है। मैं उनकी एक्टिंग का फैन रहा हूं मैंने उनको अपनी फिल्म में कास्ट भी किया। हो सकता है कि वह अब जीवन में बहुत निराश हो गए हैं।"












Click it and Unblock the Notifications