Palak Tiwari Viral Photo: श्वेता तिवारी की 25 साल की बेटी पलक ने पहनी 'ऐसी' ड्रेस, मच गया हंगामा, फिर जो हुआ
Palak Tiwari Viral Photo: टीवी से लेकर भोजपरी इंडस्ट्री तक में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है।
25 साल की पलक तिवारी बनीं फैशन आइकॉन
25 साल की पलक तिवारी को इंडस्ट्री की नई फैशन आइकॉन के रूप में देखा जाता है। फिलहाल उन्होंने अपनी नई तस्वीरों से साबित कर दिया है कि स्टाइल और ग्लैमर की रेस में वह किसी से पीछे नहीं हैं। उनकी हर नई पोस्ट फैंस को उनका दीवाना बनाने के लिए काफी होती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

स्ट्रैपलेस शिमरी गाउन में नजर आईं पलक
-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन लेटेस्ट तस्वीरों में पलक तिवारी गोल्डन स्ट्रैपलेस शिमरी गाउन में नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में उनकी खूबसूरती और भी निखरकर सामने आती है। फैंस उनकी तस्वीरों पर लगातार कमेंट करते हुए उन्हें स्टनिंग, गॉर्जियस और क्वीन बता रहे हैं।
-फैशन की बात हो और पलक तिवारी का नाम न आए, ऐसा होना मुश्किल है और इस फोटोशूट ने इस बात को और पक्का कर दिया है। पलक के इस गोल्डन गाउन की डिजाइनिंग बेहद नजाकत से की गई है। गाउन का अपर हिस्सा बॉडी-फिटेड है जिसमें बेहद बारीक गोल्डन स्टोन्स की वर्कमैनशिप की गई है।
-यही स्टोन्स इस गाउन को एक शाही और ग्लैमरस टच देते हैं। वहीं गाउन के लोअर हिस्से में इन स्टोन्स को थोड़ी दूरी पर लगाकर डिजाइन को और आकर्षक बनाया गया है। नीचे की तरफ फ्लोई फैब्रिक और लंबी ट्रेल इस ड्रेस को ड्रामेटिक लुक देती है जो पलक पर काफी अच्छा लग रहा है।
पलक के लुक ने इंटरनेट पर मचाई तबाही
-अपने इस शिमरी गाउन लुक को पलक तिवारी ने मिनिमल ज्वैलरी के साथ कॉम्प्लिमेंट किया है। उन्होंने सिर्फ एक स्टेटमेंट नेकपीस और मैचिंग इयरिंग्स पहनकर लुक को बैलेंस किया है। मेकअप की बात करें तो पलक ने सटल टोन चुना, जो उनके आउटफिट को खूबसूरती से मैच कर रहा है। खुले बालों के साथ पलक का ये लुक एकदम परफेक्ट और क्लासी दिखाई देता है।
-हर बार की तरह इस बार भी पलक तिवारी ने ये साबित कर दिया है कि फैशन सेंस के मामले में वह नई पीढ़ी की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका यह गोल्डन गाउन लुक ट्रेंड में बना हुआ है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
45 की उम्र में पलक की मां श्वेता तिवारी का चला जादू
-वहीं पलक तिवारी की मां यानी श्वेता तिवारी भी 45 की उम्र में जिस तरह अपने लुक और फिटनेस को मेंटेन कर रही हैं, उसे देख फैंस तारीफों के पुल बांधने लगते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने से बाज भी नहीं आते हैं।
-श्वेता तिवारी ने हाल ही में उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो एक्ट्रेस की खूबसूरती को लेकर तरह-तरह की बातें करते हैं। एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा है कि लोगों की परेशानी ये है कि अगर आप नैचुरली खूबसूरत दिखते हैं तो भी आपकी ऐसी-तैसी कर देंगे। श्वेता ने कहा है- लोग कहते हैं कि आपका ये खराब है, वो खराब है, ये बोलकर ट्रोल करते हैं। अगर आपने कुछ करवा लिया तो बोलेंगे कि ये फेक है, प्लास्टिक है।












Click it and Unblock the Notifications