पलक तिवारी के 7 ब्वॉयफ्रेंड! अफेयर की खबरों पर कैसा होता है मां श्वेता तिवारी का रिएक्शन?
Palak Tiwari dating rumours: हाल ही में सलमान खान ने भी कई ऐसे हिंट दिए, जिसके बाद लोगों को लगा कि पलक तिवारी का भी किसी स्टार से अफेयर चल रहा है। ऐसे में पलक ने खुद बताया कि ऐसी खबरों पर उनकी मां का कैसा रिएक्शन होता है

Palak Tiwari Affair: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने टीवी पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। मां की ही राह पर अब बेटी पलक तिवारी भी चल पड़ी हैं। पलक कई दफा अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं।
पलक को लेकर ये क्या बोले सलमान?
हाल ही में पलक के अफेयर की चर्चा गर्म हो गई, जब वे गिरते-गिरते बचीं और सलमान खान मजाक में बोल पड़े कि वे पहले से ही गिर चुकी हैं। ऐसा सुनते ही लोगों को लगने लगा कि भाईजान पलक के अफेयर के बारे में बात कर रहे हैं।
इशारों-इशारों में फैली अफवाह
किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च में सलमान खान ने इशारों इशारों में काफी कुछ कहा। भाईजान ने पलक तिवारी को लेकर भी एक इशारा किया तो नेटिजन्स कयास लगाने लगे कि उनकी किसी फिल्म स्टार के साथ अफेयर चल रहा है। भाईजान ने पलक तिवारी और सिद्धार्थ निगम की ओर भी इशारा किया था।
कैसा होता है श्वेता तिवारी का रिएक्शन?
पलक का कहना है कि डेटिंग की इन्हीं अफवाहों की वजह से उनकी मां उन्हें प्लेयर समझती हैं। सिद्धार्थ ने जब उनसे पूछा कि लोगों को लगा सलमान खान ने आपकी लव लाइफ पर कमेंट किया है तो पलक ने कहा कि मैं सभी की काल्पनिक गर्लफ्रेंड हो गई हूं। मेरे 7 ब्वॉयफ्रेंड हैं।
डेटिंग पर पलक ने बोली ये बात
इसके साथ ही पलक तिवारी ने ये भी बताया कि डेटिंग की बात पर उनकी मां का कैसा रिएक्शन होता है। पलक ने कहा कि मुझे एक और डेटिंग रूमर्स नहीं चाहिए। मेरी मां को लगता है कि मैं बहुत आउटगोइंग बन गई हूं। जब भी अफेयर की कोई बात आती है मां मुझे मैसेज करके पूछती है कि ये कौन है? कहां से आया है?
सैफ के बेटे संग अफेयर की चर्चा
बताते चलें कि पलक तिवारी अपने अफेयर की खबरों को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। साल 2021 में हार्डी संधू के बिजली गाने से पलक को जबरदस्त फेम मिला। अब एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। पलक अकसर पैपराजी की फोटोज और वीडियोज में दिखती हैं। लेकिन कई बार उन्हें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ भी देखा गया है। जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं।












Click it and Unblock the Notifications