भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द किया, पाकिस्तानियों ने लाई मीम्स की बाढ़, जिसे देख नहीं रुकेगी हंसी

Social Media Memes: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादी हमला हुआ था। इसमें 27 लोगों की जान चली गई। जिसके बाद भारत में गुस्से का माहौल है। हर भारतीय सरकार से बदला लेने की मांग कर रहा है। भारत सरकार ने इस हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कड़े कदम भी उठाए। जिसके बाद दोनों के देशों के बीच तनतनी चल रही है।

भारत ने सिंधु जल समझौता भी रद्द कर दिया है। साथ ही पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश भी दिया है। जब से सिंधु जल समझौता रद्द हुआ है, उसके बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। पाकिस्तानी तरह तरह के मीम्स पोस्ट कर रहे हैं। जिसे देखने के बाद किसी की भी हंसी छूट जाएगी। इस रिपोर्ट में हम आपको इन्हीं मीम्स से रूबरू करवाने जा रहे हैं।

Social Media Memes

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्वीटर) पर एक यूजर ने लिखा, जंग करनी है तो 9 बजे के पहले कर लेना। 9:15 पर गैस चली जाती है हमारी। दूसरे यूजर ने लिखा, प्यारे भारतीयो अगर आपको कराची पर हमला करना हो तो मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ कर आना।

तीसरे यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा, सबसे मजेदार बात यह है कि भारतीय लाहौर पर परमाणु हमला करने की धमकी दे रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह पाकिस्तानियों के लिए एक महत्वपूर्ण शहर है। इस बीच पाकिस्तानी इस तरह से हैं। सोशल मीडिया पर तरह तरह के मीम्स चल रहे हैं। पाकिस्तानी खुद ही अपनी सरकार को रोस्ट करने में लगी हुई है। ऐसे में भारतीय भी ये मीम्स देख कर काफी खुश हैं।

दूसरी तरफ भारत में एक बार फिर पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स पर बैन लग गया है। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की बॉलीवुड कमबैक फिल्म अबीर गुलाल 9 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सरकार ने इस पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही हानिया आमिर और ईमानवी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अभी तक इनके प्रोजेक्ट्स पर कोई खास जानकारी सामने नहीं आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+