'मर्दों को किडनैप कर लेना चाहिए', अजीबोगरीब बयान देकर अगवा हुआ मशहूर डायरेक्टर, अब सुनाई आपबीती

Khalilur Rehman qamar Honey Trap: देश में हनीट्रैप के मामलों में बीते दिनों खूब इजाफा हुआ है। हाल ही में पाकिस्तान से भी इस तरह का एक मामला सामने आया, जिसमें जाने-माने स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर को किसी ने किडनैप कर लिया था। अब डायरेक्टर ने इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है।

डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि कैसे वो हनीट्रैप के मामले में फंस गया था और तो और उसकी किडनैपिंग भी हो गई थी। ये डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के जाने माने डायरेक्टर खलील उर-रहमान हैं।

Khalilur Rehman qamar

वही खलील उर-रहमान, जो अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं। विवादों से उनका गहरा नाता है। बीते दिनों उनकी किडनैपिंग की खबर सुर्खियों में थी। हर किसी को उनके अगुवा होने की खबर ने चौंका कर रख दिया था। हालांकि अब किसी तरह किडनैपर्स के चंगुल से बच निकलने के बाद खलील ने पुलिस में FIR दर्ज करवाई है।

बताते चलें कि खलील ने खुद पुलिस के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में बातचीत की। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए किसी अनजान औरत का जिक्र किया, जिसने अपना नाम अमना उरूज बताया था। वो पिछले लंबे समय से उन्हें स्टॉक कर रही थी।

उन्होंने आगे बताया कि महिला ने उन्हें बुलाया और वो उसके साथ चले भी गए। मगर महिला अकेली नहीं थी। जैसे ही मैं साथ बैठा, कुछ और लोग भी आए, जिनके हाथ में हथियार थे। घर घुसकर उन लोगों ने तलाशी ली और फोन से लेकर एटीएम कार्ड सबकुछ ले लिया।

उन लोगों ने उन्हें बताया कि उनको मारने का किसी ने ऑर्डर दिया है। इसके बाद उन्होंने उनसे 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। एफआईआर में इस बात का भी जिक्र है कि खलील के अकाउंट से भी पैसे निकाले गए हैं।

बताते चलें कि डायरेक्टर का एक पुराना क्लिप इस घटना के बाद से वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद औरतों को समानता का अधिकार देने की बात कहते हुए ये कह रहे थे कि मर्दों को किडनैप कर लेना चाहिए। मगर उन्हें क्या मालूम था कि एक दिन वे खुद किडनैप हो जाएंगे।

अब लोग इस मामले के बाद उनकी जमकर चुटकी ले रहे हैं। हर कोई उनके पुराने बयान को लेकर मजे लेते हुए रिएक्शन दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+