कंगना रनौत को थप्पड़ मारना चाहती हैं ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, कहा- वो औरत अपने एक्स बॉयफ्रेंड्स पर ध्यान दें
Kangana Ranaut and Nausheen Shah: पाकिस्तानी एक्ट्रेस नौशीन शाह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर जमकर अपना गुस्सा निकाला है। नौशीन शाह ने अपने मुल्क पाकिस्तान के बारे में गंदी बातें करने के लिए कंगना रनौत को जमकर फटकार लगाई है। एक पाकिस्तानी चैट शो में नौशीन शाह ने कहा है कि वह कंगना रनौत से मिलकर उन्हें दो थप्पड़ मारना चाहेंगी। नौशीन के अनुसार कंगना किसी भी व्यक्ति या उसके मुल्क का सम्मान करना नहीं जानती हैं। कंगना रनौत को विवादों से ज्यादा अपने एक्स बॉयफ्रेंड्स पर ध्यान देना चाहिए।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस नौशीन शाह ने कंगना को लगाई फटकार
चैट शो 'हद कर दी विद मोमिन साकिब' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस नौशीन शाह ने कहा कि वह कंगना रनौत से मिलकर उन्हें थप्पड़ मारना चाहती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि कंगना के मन में उनके खुद के अलावा बाकी लोगों के लिए कोई सम्मान नहीं है। उन्हें अपने विवादों से ज्यादा अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। पाकिस्तानी एक्ट्रेस नौशीन शाह ने ये भी कहा कि कंगना रनौत अति करने वाली औरत हैं।

नौशीन ने कहा- मैं कंगना को थप्पड़ मारना चाहती हूं
को पाकिस्तानी चैट शो में एक्ट्रेस नौशनी शाह से जब पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में कोई ऐसा एक्टर है जिससे वह मिलना चाहेंगी। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम लिया और कहा कि वह उन्हें थप्पड़ मारना चाहती हैं। नौशीन ने कहा- जिस तरह से कंगना मेरे देश के बारे में बकवास करती रहती हैं, जिस तरह से वह पाकिस्तानी सेना के बारे में गंदी बातें करती हैं, मैं उसकी हिम्मत को सलाम करती हूं।
'कंगना रनौत को कोई ज्ञान नहीं है'
नौशीन ने शो में आगे कहा- कंगना रनौत को कोई ज्ञान नहीं है लेकिन वह देश के बारे में बात करती है, वो भी किसी और के देश के बारे में। वो अपने देश पर, अपने काम और अपने एक्स बॉयफ्रेंड्स पर ध्यान दें तो ज्यादा अच्छा होगा। उन्होंने कहा- कंगना को कैसे पता कि पाकिस्तान में लोगों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, आप पाकिस्तानी सेना के बारे में कैसे जानती हैं। आप हमारी एजेंसियों के बारे में कैसे जानती हैं?
नौसीन ने कंगना रनौत की एक्टिंग की तारीफ की
नौशीन शाह ने इंटरव्यू में कहा- हम खुद नहीं जानते, एजेंसियां हमारे देश में हैं, सेना हमारे देश की है, वो ये बातें हमारे साथ शेयर नहीं करते हैं। सब कुछ सीक्रेट है। हालांकि नौसीन ने बाद में कंगना रनौत की एक्टिंग की तारीफ की और कहा कि वह अच्छा काम करती है। वो एक अच्छी एक्ट्रेस है और उसकी एक्टिंग में दम है।
कंगना रनौत की आने वाली फिल्में
आपको बता दें कि कंगना रनौत दमदार एक्टिंग करने के अलावा अपनी बयानबाजी को लेकर भी काफी फेमस हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी मन की बत सबके सामने रखती नजर आती हैं। कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आगामी 19 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म 'इमरजेंसी' में भी दिखाई देंगी जिसमें वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। वह एक्शन से भरपूर फिल्म 'तेजस' में भी काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications