'मैं बुरी तरह से घबरा गई थी...' कैमरे के सामने शर्मसार हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, अब किया शॉकिंग खुलासा
Sonya Hussyn wardrobe malfunction: सिनेमा इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहां किसी भी सेलेब के साथ वार्डरोब मॉलफंक्शन होना बड़ी आम बात है। अकसर किसी मॉडल की कभी या तो ड्रेस उतर जाती है या फिर हील टूट जाती है। कई बार एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं। मगर हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए एक ऐसे वाकये का जिक्र किया है, जो अपने आप में काफी शर्मसार कर देने वाला है।
इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ एक बार कुछ ऐसा हुआ, जो वो कभी भूल नहीं सकी हैं। ये सब हुआ भी एक अवॉर्ड शो के दौरान, जहां खचाखच लोगों की भीड़ भरी हुई थी। चलिये आपको बताते हैं कि आखिर एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्या हुआ...

फॉर्मर पाकिस्तानी वीजे और अभिनेत्री सोनिया हुसैन अपनी खूबसूरती के लिए देशभर में काफी मशहूर हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए एक शॉकिंग हादसे का खुलासा किया। अभिनेत्री बताती हैं कि वे एक अवॉर्ड शो में काफी खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंची थीं। साड़ी के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज उन्होंने पहन रखा था।
एक्ट्रेस ने बताया कि इस ब्लाउज में लेस लगी हुई थी। मैं बैठी हुई थी कि तभी पीछे से किसी ने मुझे हाय बोला। मैं बात करने के लिए पीछे मुड़ी तो मेरे ब्लाउज पर लगी पतली सी लेस टूट गई। अचानक स्ट्रैप टूटी तो मैं बुरी तरह से घबरा गई। मैं सोचने लगी कि अब क्या करूं।
एक्ट्रेस कुछ सोचतीं, तभी उनके पास दो एक्टर्स आ गए और पूछने लगे कि क्या वे पाकिस्तान के लिए गाना सुनाएंगी? शो के होस्ट जैसे ही मेरे पास आए, सारे कैमरे भी मेरे ऊपर आ गए। मैं सोचने लगी कि अब क्या करूं? फिर मैंने साड़ी के पल्लू को अपनी नेक पर लपेटा और पुराने जमाने में जिस तरह दादी और नानी पल्लू लपेटा करती थीं। और मैं इस तरह पल्लू लपेटकर खड़ी हो गई।












Click it and Unblock the Notifications