इस पाकिस्तानी एक्टर ने बिना कपड़ों के करवाया ऐसा फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा बवाल, लोग बोले 'वाहियात' और फिर.....
Wahaj Ali Photoshoot: अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर पाकिस्तानी एक्टर वहाज अली इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के बाद अब वहाज अली ने भी अपना न्यूड फोटोशूट करवाया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिना कपड़ों के वहाज अली की तस्वीरें इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पाकिस्तान के लोग वहाज अली के इस फोटोशूट के बाद से उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
बिना कपड़ों की तस्वीरों के चलते ट्रोल हुए वहाज
आपको बता दें कि वहाज अली पाकिस्तान के दमदार एक्टरों में से एक हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लड़कियां वहाज अली के हैंडसम लुक पर भी जान छिड़कती हैं। हालांकि इस समय एक्टर वहाज अली को लोग फटकार लगा रहे हैं। खबर है कि वहाज अली ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्टर बेड पर लेटकर हाफ न्यूड होकर पोज दे रहे हैं।

लोगों ने वहाज अली पर निकाली भड़ास
वहाज अली का ऐसा न्यूड रूप देखकर उनके फैंस काफी नाराज हो गए हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्टर की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- वहाज ये क्या वाहियात हरकतें कर रहे हैं आप। वहीं एक शख्स ने लिखा है- बहुत ही भद्दा वीडियो है।
वहाज अली की हो रही है जमकर आलोचना
इस वीडियो को लेकर वहाज अली के कुछ फैंस उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं। एक्टर की तारीफ करते हुए वो कह रहे हैं आप पाकिस्तान के सबसे हैंडसम एक्टर हैं। कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि ये वहाज का काम है तो प्लीज उन्हें इस तरह से जज न करें। आपको बता दें कि वहाज अली को पाकिस्तानी शो तेरे बिन से काफी पॉपुलर हुए हैं। इस शो में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया है। लेकिन जब से वहाज का ये न्यूड वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है पाकिस्तानी लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया है और उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications