12th Fail Movie का दीवाना हुआ ये पाकिस्तानी एक्टर, विक्रांत मैसी की तरीफ में कहा- काश मुझे मिला होता
Bilal Qureshi On 12th Fail: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेसी और उनकी सुपरहिट फिल्म '12वीं फेल' इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई इस फिल्म की तरीफ कर रहा है। इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। थिएटर्स के बाद अब लोग इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन्जॉय कर रहे हैं।
पाकिस्तानी एक्टर बिलाल कुरैशी ने की तारीफ
आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस फिल्म की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। इसी कड़ी में पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इसकी जमकर तारीफ की है। वहीं अब पाकिस्तानी एक्टर बिलाल कुरैशी ने सोशल मीडिया पर फिल्म '12वीं फेल' की तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया है।

पाकिस्तानी कलाकार फिल्म को पसंद कर रहे हैं
इस खास फिल्म को लेकर इससे पहले कई सितारे मूवी की तारीफ सोशल मीडिया पर कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने के बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है और लोगों का दिल जीत रही है। बॉलीवुड के साथ साथ पाकिस्तानी कलाकार भी फिल्म को पसंद कर रहे हैं।
बिलाल कुरैशी ने '12वीं फेल' के लिए कही ये बात
पाकिस्तानी एक्टर बिलाल कुरैशी ने फिल्म '12वीं फेल' देखने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस फिल्म के पोस्टर के साथ मूवी की जमकर तारीफ की है। बिलाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- जस्ट लव्ड इट। काश हम भी इस तरह के प्रोजेक्ट बनाते। हमारे समाज की भलाई के लिए ये बहुत जरूरी विषय है।
विक्रांत मैसी की हो रही तारीफ
आपको बता दें कि सिर्फ पाकिस्तानी एक्टर बिलाल कुरैशी ही नहीं बल्कि बाकी देशों के कई एक्टर्स ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ की है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई थी धूम
इस फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा हैं। ये फिल्म दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक को भी बहुत पसंद आई है। हर कोई इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने शानदार कमाई की है। '12वीं फेल' साल 2023 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications