'कभी हिजाब प्रेम तो कभी क्रिकेटर से अफेयर', क्या वीना मलिक ने रचाई दूसरी शादी? वायरल तस्वीरों ने मचाई सनसनी
Pakistan Actress Veena Malik: 'विवादों की मल्लिका' कही जाने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने के बाद ये अफवाह उड़ी कि 48 साल की अभिनेत्री और दो बच्चों की मां वीना मलिक ने दूसरी शादी कर ली है।
वायरल फोटो में वीना मलिक लाल सुर्ख रंग का दुल्हन का लिबास पहने हुए हैं और ये फोटो उनके तथाकथित बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड शारयार चौधरी के इंस्टा पर शेयर की गई है।

हालांकि शारयार चौधरी ने अपनी भी फोटो शेयर की है जिसमें वो व्हाईट शर्ट पहने दिख रहे हैं और उन्होंने फोटो पर कैप्शन दिया है- 'फाइनली।' जिसके बाद अटकलें लगाई जानें लगी कि इन दोनों ने शादी कर ली है, हालांकि वीना और शारयार चौधरी दोनों में से किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
वीना मलिक लाल दुल्हन वाले लिबास में हैं...
वायरल फोटो के बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें वीना मलिक लाल दुल्हन वाले लिबास में हैं और बैकग्रउंड म्यूजिक में 'कबूल है ' गाना बज रहा है, जिसके बाद लोगों को लगा कि ये जो कुछ भी हुआ है वो एक पब्लिसिटी स्टंट हैं, फिलहाल वीना मलिक को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
'वीना मलिक को लोग रहस्यमयी महिला कहते हैं'
आपको बता दें कि वीना मलिक को लोग 'रहस्यमयी महिला' कहते हैं क्योंकि अक्सर वो कुछ ऐसा करती हैं, जिसे देखकर लोग बुरी तरह से चौंक जाते हैं। भारतीय दर्शक उन्हें 'बिग बॉस 4' की प्रतियोगी के रूप में पहचानते हैं। बेहद ही बोल्ड और बिंदास अदाकरा के रूप में विख्यात वीना मलिक के साथ कई विवाद भी जुड़े हैं।
'मर्डर' फेम एक्टर अष्मित पटेल से उड़ी थी अफेयर की खबरें
उनका नाम भी कई सितारों जुड़ चुका है। वो 'बिग बॉस 4' का जब हिस्सा बनी थीं तो उनका नाम 'मर्डर' फेम एक्टर अष्मित पटेल से जुड़ा था। शो से बाहर होने के बाद भी दोनों के डेट करने की खबर आई थी। वीना मलिक ने उस वक्त ये कहकर सबको चौंका दिया था कि 'अष्मित तो उनके लिए सबकुछ करता था, यहां तक कि वो उनके अंत:वस्त्र तक धोने को तैयार रहता था।' हालांकि वक्त बढ़ने के साथ ही ये बातें भी आई गई हो गई और वीना मलिक वापस पाकिस्तान चली गईं।
वीना मलिक का असली नाम जाहिदा मालिक है
कुछ वक्त बात खबर आई कि वीना मलिक के अश्लीलता भरे काम की वजह से उनके घरवालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। आपको बता दें कि वीना मलिक का जन्म 26 फरवरी 1984 में रावलपिंडी, पंजाब पाकिस्तान में हुआ था और उनका असली नाम जाहिदा मालिक है। उनके घरवाले उनकी मॉडलिंग और एक्टिंग के काम के खिलाफ शुरू से ही थे इसी कारण उन्होंने उससे सारे नाते तोड़ दिए।
'पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ के साथ रिलेशनशिप में थी'
वीना मलिक ने पाकिस्तान छोड़कर दुबई का सहारा लिया और फिर कुछ वक्त बाद उन्होंने ये कहकर सबको चौंका दिया था कि वो पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ के साथ रिलेशनशिप में थी। आसिफ तो उन पर इस कदर फिदा थे कि वो उनका फुटमसाज किया करते थे, वो उनसे बेइंतहा मोहब्बत करती थीं लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। वीना ने आसिफ से ब्रेकअप का कारण स्पष्ट नहीं किया था लेकिन इस बात ने कई दिनों तक पाकिस्तान टीवी चैनल पर तहलका मचाया हुआ था।
दुबई के फेमस बिजनेसमैन असद बशीर खटक से शादी कर ली
इस खुलासे के काफी वक्त बात साल 2013 में वीना मलिक ने ऐलान किया कि उन्होंने दुबई के फेमस बिजनेसमैन असद बशीर खटक से शादी कर ली है। ये खबर काफी चौंकाने वाली थी। वीना और असद ने दो बार शादी की थी। पहले दोनों ने निकाह किया और फिर दोनों ने चर्च में वेडिंग की थी।
हिजाब और बुर्के में दिखने लगीं थीं वीना मलिक
इस शादी से वीना को दो बेटे भी हुए और इस शादी के बाद वीना का रूप एकदम से बदल गया, जो वीना कभी 'बिकिनी' पर 'फोटो शूट' कराती थीं वो अब 'हिजाब' और 'बुर्के' में दिखती थीं और मजहब और खुदा की बातें करती थीं। वीना का ये रूप भी काफी हैरान कर देने वाला था।
पति असद पर मार-पीट और शोषण का आरोप लगाया
इसके बाद साल 2018 में वीना ने फिर से लोगों को चौंकाया क्योंकि उन्होंने अपने पति असद पर मार-पीट और शोषण का आरोप लगाया। साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया और इसके बाद से वीना अपने दोनों बच्चों के साथ जीवन व्यतीत कर रही हैं।
बिजनेसमैन शारयार चौधरी के साथ उड़ी अफेयर की खबरें!
पिछले कुछ वक्त से उनकी और बिजनेसमैन शारयार चौधरी के अफेयर की बातें सुर्खियां बनी हैं इसलिए जब शारयार चौधरी ने वीना की दुल्हन लुक वाली फोटो शेयर की तो दोनों की शादी की चर्चा होने लग गई। अब क्य़ा है सच और क्या है झूठ, ये तो वीना मलिक ही बता सकती हैं, देखते हैं कि वीना अपने फैंस को हकीकत से कब रूबरू कराती हैं।












Click it and Unblock the Notifications