Pahalgam Attack: 'गलती आतंकियों की, इस्लाम की नहीं', पहलगाम अटैक पर फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने दिया ऐसा बयान

Hania Aamir On Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर इस समय देशभर में आक्रोश का माहौल नजर आ रहा है। लोग इस घटना की तो कड़ी निंदा कर ही रहे हैं, सथ ही पाकिस्तान कलाकारों के ऊपर भी उनका गुस्सा फूट रहा है।

फवाद खान-हानिया आमिर को भारत में बैन करने की मांग
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के फेमस एक्टर फवाद खान और एक्ट्रेस हानिया आमिर को भारत में बैन करने की मांग की जा रही है। ऐसे में भारत पर जो आतंकी हमला हुआ है, उसके बाद पाकिस्तानी एक्टर्स लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं।

hania aamir

पहलगाम हमले पर हानिया आमिर का बड़ा बयान

इस बीच पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस हानिया आमिर ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर अपना रिएक्शन दिया है। कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ हुआ, उस पर हानिया ने अपने दिल की बात लोगों के सामने रखी है।

'आतंकवादियों का शिकार करो, समुदायों का नहीं'

-पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपने एक्स हैंडल पर इस मुद्दे को लेकर कई पोस्ट किए हैं। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए लोगों को बहुत कुछ समझाने की कोशिश भी की है।

-हानिया आमिर ने अपनी पहली पोस्ट में लिखा है- पहलगाम के कायरतापूर्ण आतंकी हमले से आहत हूं। निर्दोष मुसलमानों को इन घिनौने कामों के लिए नफरत का सामना नहीं करना चाहिए। आंख के बदले आंख, हम सबको अंधा कर देती है। आतंकवादियों का शिकार करो, समुदायों का नहीं।

'आतंकवाद से लड़ने के लिए शिक्षा जरूरी है'

-हानिया आमिर ने आगे लिखा है- आतंकवादियों को इतनी कठोर सजा दो कि कोई दोबारा कोशिश करने की हिम्मत ही न कर सके। इसके बाद हानिया आमिर ने आतंकवाद से लड़ने का तरीका भी लोगों को बताया है। एक्ट्रेस ने लिखा है- आतंकवाद से लड़ने और उसे मिटाने के लिए शिक्षा जरूरी है।

-एक्ट्रेस ने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा है- हिंदू विनम्रता और अहिंसा का प्रतीक हैं, लेकिन पहलगाम हमला दिखाता है कि कैसे आतंक किसी को नहीं बख्शता। इस्लाम जैसे संपूर्ण धर्मों को दोषी ठहराने से लक्ष्य चूक सकते हैं, धर्म नहीं बल्कि उग्रवाद इसे बढ़ावा देता है। आइए, नफरत से नहीं, बातचीत से विभाजन से लड़ें। एकता, दोष से बड़ी है।

हानिया आमिर का किया जा रहा है बहिष्कार

-हानिया आमिर बार-बार लोगों को समझाने की कोशिश कर रही हैं कि इस हमले में गलती आतंकवादियों की है और पूरे इस्लाम धर्म को इसका गुनहगार नहीं ठहराया जाना चाहिए। हालांकि, लोगों का गुस्सा अब शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
-
लोग इस समय पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को बहिष्कार करने की डिमांड कर रहे हैं। मीडिया रिपोट्स की मानें तो पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+