भतीजी पद्मिनी कोल्हापुरी ने बताया दीदी के निधन से किस कदर टूट गईं हैं आशा भोसले
मुंबई, 08 फरवरी। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरा देश शोक में डूबा है। लता मंगेशकर के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार के भीतर लोग लता मंगेशकर के निधन के बाद बुरी तरह से टूट गए हैं। खुद लता मंगेशकर की भतीजी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने परिवार की हालत की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि लता जी के निधन के बाद परिवार बहुत ज्यादा दुखी है।


हमे लगता था वह हमेशा हमारे साथ रहेंगी
पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि हमे ऐसा लगता था कि लता जी को कुछ नहीं होगा, वह हमेशा हमारे साथ रहेंगी, लेकिन मृत्यु बहुत ही कठिन सत्य है। लता जी के निधन के बाद हम सभी टूट गए हैं। लता जी के निधन के बाद आशा भोसले बुरी तरह से बिखर गईं हैं। वह टूट गई हैं। पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया कि लता मंगेशकर को रिएलिटी शो से काफी प्यार था, जब मैं उनसे मिलने जाती थी तो वह रिएलिटी शो ही देखा करती थीं। वह इन बातों से अलग थीं कि दुनिया में क्या हो रहा है।

क्या रिश्ता है लता जी के साथ
बता दें कि लता मंगेशकर और पद्मिनी कोल्हापुरे के बीच बहुत ही गहरा रिश्ता है। लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर और पद्मिनी कोल्हापुरे की दादी भाई-बहन थे। ऐसे में पद्मिनी कोल्हापुरे लता मंगेशकर की रिश्ते में भतीजी हैं। पद्मिनी ने बताया कि जब मेरे बेटे प्रियांक को यह पता चला कि लता जी उनकी आजी हैं तो वह हैरान हो गया और वह काफी खुश था।

श्रद्धा कपूर ने भी किया याद
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी अपनी आजी लता मंगेशकर के काफी करीब थीं। लता जी के निधन के बाद श्रद्धा कपूर ने लता मंगेशकर के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें साझा की। श्रद्धा कपूर ने एक तस्वीर अपने बचपन की साझा की है जिसमे वह लता मंगेशकर के साथ बैठी हैं और दोनों ही मुस्कुरा रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में श्रद्धा प्रियांक शर्मा के साथ लेटी हैं,दोनों की यह बचपन की तस्वीर है। तस्वीर को शेयर करके श्रद्धा ने लता जी को याद किया है।
इंस्टा पर शेयर किया पोस्ट
श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके लिखा, मैं आपके साथ बिताए गए कीमती समय को हमेशा संजोकर रखूंगी। आपका हाथ मेरे सिर पर है, आपका स्नेह भरा प्रेम, आपके प्यार भरे शब्द मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। आपकी सादगी, अनुग्रह, उत्कृष्टता और दिव्यता के लिए धन्यवाद। आप सच में सबसे महान हैं, मैं आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी लता जी।












Click it and Unblock the Notifications