Paatal Lok 2: 'पाताल लोक 2' का दमदार टीजर रिलीज, इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी का दिखेगा नया अवतार
Paatal Lok 2 Teaser Out: बॉलीवुड से लेकर वेब सीरीज तक की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर जयदीप अहलावत की अपकमिंग वेब सीरीज 'पाताल लोक 2' लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है।
वेब सीरीज 'पाताल लोक 2' का टीजर रिलीज
लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए मेकर्स ने वेब सीरीज 'पाताल लोक सीजन 2' का टीजर आज यानी 3 जनवरी 2025 को रिलीज कर दिया है। लोगों को टीजर काफी पसंद आ रहा है। साथ ही टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था
'पाताल लोक सीजन 2' को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है और हर कोई एक बार फिर इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। आपको बता दें कि 'पाताल लोक' का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था।
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ये ऑरिजिनल सीरीज लोगों को काफी पसंद आई थी। इस वेब सीरीज के पहले सीजन के डायरेक्टर सुदीप शर्मा थे। सीरीज में जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह, अभिषेक बनर्जी और नीरज काबी ने लीड रोल निभाया था।
17 जनवरी 2024 को स्ट्रीम होगी वेब सीरीज
अभिषेक बनर्जी का किरदार यानी हथौड़ा त्यागी लोगों को खूब पसंद आया था। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन आगामी 17 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। वहीं सीरीज के टीजर में एक बार फिर हाथीराम चौधरी कीड़ों, इंसानों और देवताओं के बीच फंसा नजर आ रहा है।
क्या थी 'पाताल लोक' सीजन वन की कहानी
-'पाताल लोक' की कहानी दिल्ली के पुलिस अधिकारी हाथीराम चौधरी के प्वाइंट ऑफ व्यू से दिखाई गई थी। हाथी राम चौधरी हरियाणा के एक पुलिसकर्मी का बेटा है जो खुद भी दिल्ली के एक थाने में सब इंस्पेक्टर है।
-अपने खरे स्वभाव और गर्म तेवर के चलते उसके करियर में कई अड़चनें आती हैं लेकिन वह ईमानदारी से आगे बढ़ता है। वहीं उसके साथी कई दूसरे रास्तों पर चलकर आगे बढ़ जाते हैं।
-आम आदमी की जद्दोजहद करता हुआहाथीराम चौधरी एक हायपोथिसिस बनाता है, जिसमें वो कहता है कि इस दुनिया में 3 तरह के लोग रहते हैं। एक देवता जो शहर के सबसे पॉश इलाकों में रहते हैं। दूसरे इंसान जो आम आदमी हैं और साधारण जिंदगी जीते हैं।
-वहीं कीड़े उन लोगों को कहा था जो अपराध और गरीबी के दलदल में फंसे हुए हैं। इन्ही किरदारों के बीच कहानी कसी हुई थी। अब इसके दूसरे सीजन में भी इसी तरह के किरदारों को देखने की उम्मीद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications