OTT Release This Week: इस हफ्ते धमाल मचाने आ रही हैं ये सीरीजें और फिल्में, शाहरुख के बेटे का होगा डेब्यू
OTT Release This Week: हर हफ्ते ओटीटी पर कुछ न कुछ रिलीज होता है। ऐसे में इस हफ्ते भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं। इनमें बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी के लिए अच्छा कंटेंट आ रहा है। एनिमेटेड शो से लेकर कोर्टरूम ड्रामा और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज तक शामिल हैं।
इस हफ्ते के कंटेंट के जॉनर की बात करें तो इसमें पारिवारिक मनोरंजन, रहस्य और रोमांच के साथ-साथ सीरियस कोर्टरूम ड्रामा भी शामिल हैं। इन रिलीज के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का एक बड़ा डोज़ मिलने वाला है। इस रिपोर्ट में बताते हैं आपको क्या-क्या और कहां देखने को मिल रहा है।

ZEE5 पर 19 सितंबर को 'हाउस मेट्स' रिलीज हो रही है। एक फैमिली एंटरटेनर सीरीज है। इसकी कहानी एक नए मैरिड कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। जो अपने पड़ोसियों की अजीब हरकतों और अप्रत्याशित घटनाओं से परेशान हो जाते हैं। यह सीरीज दर्शकों हंसाएंगी और गुदगुदाएगी भी।
'द सर्फर' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो जीवन से निराश होकर अपने गृहनगर लौटता है। वहां उसका सामना एक ऐसे समूह से होता है जो उसे सर्फिंग करने से रोकता है। यह फिल्म भावनाओं के कई उतार-चढ़ाव दिखाती है और दर्शकों को एक इमोशनल जर्नी पर ले जाती है।
बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने के लिए नेटफ्लिक्स पर 19 सितंबर को 'हॉन्टेड होटल' रिलीज हो रही है। यह एक पुराने होटल में छिपे भूतिया रहस्यों की दिलचस्प कहानी है, जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आएगी।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को आ रही है। इस सीरीज में बॉबी देओल, राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी जैसे सितारे भी हैं, जिसने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है।
नेटफ्लिक्स पर 'सैयारा' भी रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में सफलता के बाद, कई प्रशंसक इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे इसे घर बैठे आराम से देख सकते हैं।
चौपाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 18 सितंबर को 'वारदात' रिलीज हो रही है। यह सीरीज महत्वाकांक्षाओं और धोखे की एक जटिल कहानी बुनती है, जो परिवार से लेकर समाज तक के संघर्षों और विरोधाभासों पर प्रकाश डालती है।
काजोल एक बार फिर जियो हॉटस्टार पर अपनी कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल' के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही हैं, जो 19 सितंबर से शुरू होगा। कहानी एक पत्नी की है, जिसे मजबूरन वकालत की दुनिया में लौटना पड़ता है, जहाँ उसे अपने पति और उसके काम के बारे में चौंकाने वाले सच पता चलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications