OTT Releases This Week: थ्रिलर, हॉरर, कॉमेडी और एक्शन से भरा होगा फरवरी का दूसरा हफ्ता, क्या देखें-कब देखें?
OTT Releases This Week: फरवरी 2026 का दूसरा हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस बार अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की ऐसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो हर तरह के दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।
इस हफ्ते आपकी वॉचलिस्ट लंबी हो सकती है
कहीं सस्पेंस से भरे क्राइम थ्रिलर हैं तो कहीं हॉरर-कॉमेडी का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा। इसके साथ कोर्टरूम ड्रामा, मेडिकल मिस्ट्री और एक्शन-फैंटेसी भी इस हफ्ते आपकी वॉचलिस्ट को लंबा करने के लिए तैयार हैं।

इस बार प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की भरमार है
नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनी लिव, जी5 और जियो हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की भरमार है। अगर आप वीकेंड पर कुछ नया और दमदार देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये हफ्ता आपके लिए परफेक्ट है। आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं, जिन्हें आप मिस नहीं करना चाहेंगे।
इस हफ्ते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में-वेब सीरीज
कोहरा 2 (Netflix-11 फरवरी 2026)
मोना सिंह और बरुण सोबती स्टारर पंजाबी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज कोहरा 2 अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। इस बार कहानी क्लास टेंशन और पावर गेम के बीच एक नई मर्डर मिस्ट्री को खोलती है। पहला सीजन पसंद करने वालों के लिए ये सीजन और भी गहरा और सस्पेंस से भरा बताया जा रहा है।
अमर विश्वास (Amazon MX Player-11 फरवरी 2026)
राजीव खंडेलवाल कोर्टरूम थ्रिलर के जरिए ओटीटी पर वापसी कर रहे हैं। वह एक वकील के रोल में हैं, जो एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की पैरवी करते हुए ऐसे खुलासों तक पहुंचता है, जो कहानी को चौंकाने वाले मोड़ देते हैं।
बेबी गर्ल (SonyLIV-12 फरवरी 2026)
मलयालम मेडिकल थ्रिलर बेबी गर्ल क्रिसमस ईव पर एक अस्पताल से नवजात के रहस्यमयी गायब होने की कहानी है। निविन पॉली एक अस्पताल अटेंडेंट के किरदार में हैं जो अचानक इस केस का मुख्य संदिग्ध बन जाता है। स्क्रिप्ट बॉबी-संजय की है, इसलिए कहानी में दमदार ट्विस्ट की उम्मीद है।
भानुप्रिया भूतेर होटल (ZEE5-13 फरवरी 2026)
बंगाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म भानुप्रिया भूतेर होटल में सोहम मजूमदार और मिमी चक्रवर्ती लीड रोल में हैं। नॉर्थ बंगाल के एक रिजॉर्ट में छुट्टियां मनाने पहुंचे कपल को पता चलता है कि यो होटल एक पुराने कब्रिस्तान पर बना है। इसके बाद शुरू होता है भूतिया घटनाओं और कॉमिक सिचुएशन्स का सिलसिला।
मायाबिम्बम (Sun NXT-13 फरवरी 2026)
तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म एक मेडिकल स्टूडेंट और एक नर्स की मुलाकात से शुरू होकर गलतफहमियों और कानूनी लड़ाई तक पहुंचती है। भावनात्मक कहानी और कोर्टरूम एंगल इसे दिलचस्प बनाते हैं।
मन शंकरा वारा प्रसाद गारू (ZEE5-11 फरवरी 2026)
चिरंजीवी और नयनतारा की चर्चित तेलुगू फिल्म का डिजिटल प्रीमियर होने वाला है। अनिल रविपुडी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती का कैमियो भी है। इसे कई भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है।
क्रॉस सीजन 2 (Prime Video-11 फरवरी 2026)
एलेक्स क्रॉस की कहानी आगे बढ़ती है, जहां वह अरबपतियों को निशाना बनाने वाले एक विजिलांटे के पीछे है। नए सीजन में नए किरदार और ज्यादा थ्रिल जोड़े गए हैं।
थलाइवर थम्बी थलैमैयिल (Netflix-12 फरवरी 2026)
जीवा स्टारर ये तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थिएटर में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है जिससे ज्यादा दर्शक इसे देख सकेंगे।
मोटरवैली (Netflix-10 फरवरी 2026)
इटैलियन ड्रामा सीरीज, जहां एक वारिस अपनी रेसिंग टीम का कंट्रोल पाने के लिए संघर्ष करती है। रेसिंग, पॉलिटिक्स और रिश्तों का ड्रामा इसमें देखने को मिलेगा।
प्रिडेटर: बैड लैंड्स (Jio Hotstar-12 फरवरी 2026)
प्रिडेटर यूनिवर्स पर आधारित ये नई सीरीज एक युवा आउटकास्ट प्रिडेटर की कहानी है, जो खुद को साबित करने के लिए खतरनाक मिशन पर निकलता है।
द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स (Jio Hotstar-13 फरवरी 2026)
हॉरर फैंस के लिए खुशखबरी है। एड और लोरेन वॉरेन की कहानी का ये नया अध्याय एक डरावने केस के साथ लौट रहा है जिसे सीरीज का अहम मोड़ बताया जा रहा है।
इस हफ्ते आप किसको चुन सकते हैं?
अगर आपको क्राइम थ्रिलर पसंद है तो 'कोहरा 2' और 'अमर विश्वास' चुनें। हॉरर-कॉमेडी के लिए 'भानुप्रिया भूतेर होटल', मेडिकल सस्पेंस के लिए 'बेबी गर्ल' और एक्शन-फैंटेसी के लिए 'प्रिडेटर: बैड लैंड्स' बढ़िया विकल्प हैं। इस हफ्ते ओटीटी पर मनोरंजन की भरपूर वैरायटी है। बस अपनी पसंद चुनिए और बिंज-वॉचिंग शुरू कर दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications