OTT Release In June 2025: जून में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में, घर बैठकर करें इन्जॉय

OTT Release In June 2025: जून 2025 की शुरूआत होने वाली है। देश के कई हिस्सों में जहां झुलसती गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। ऐसे में अगर आप घर बैठकर कुछ अच्छी फिल्मों का मजा लेना चाहते हैं तो जून का महीना आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होने वाला है।

जून के महीने में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में
जून के महीने में आप घर पर बैठकर परिवार के साथ सुकून के पल इन्जॉय कर सकते हैं और साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुछ अच्छी फिल्मों का मजा ले सकते हैं। आपको बता दें कि जून 2025 में सिनेमाघरों में भी कुछ बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

OTT Release In June 2025

थिएटर्स पर दस्तक देंगी ये फिल्में

एक तरफ जहां अक्षय कुमार की मल्‍टीस्‍टारर 'हाउसफुल 5', आमिर खान की 'स‍ितारे जमीन पर' और काजोल की 'मां' थिएटर्स में रिलीज होंगी, वहीं ओटीटी पर भी 5 फिल्‍में दस्‍तक देने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये फिल्में।

जून 2025 में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में

स्टोलन (Stolen)

-जून 2025 की शुरुआत ओटीटी पर क्राइम-थ्र‍िलर फिल्म से होगी। अभ‍िषेक बनर्जी और हरीश खन्‍ना की क्राइम-थ्र‍िलर फिल्म 'स्‍टोलन' आगामी 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर करण तेजपाल। इसके अलावा अनुराग कश्यप, किरण राव, निखिल आडवाणी और विक्रमादित्य मोटवानी इस फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं।

-जानकारी के अनुसार वेनिस फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल में इस फिल्‍म का प्र‍ीमियर हुआ था, जहां दर्शकों ने इसे स्‍टैंडिंग ओवेशन दिया था। फिल्म 'स्‍टोलन' को वेनिस फिल्म फेस्टिवल के साथ साथ बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। वहां इसे बेस्‍ट डायरेक्‍टर, बेस्‍ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड मि चुका है।

-'स्‍टोलन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्‍म की कहानी में दो भाई हैं, जो राजस्‍थान के एक ग्रामीण इलाके में रेलवे स्‍टेशन पर एक बच्‍ची को किडनैप होते देखते हैं। वह बच्‍ची की गरीब मां की मदद करने की कोश‍िश करते हैं। लेकिन इन सबमें दोनों भाई ही फंसते चले जाते हैं।

जाट (Jaat)

-बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म 'जाट' अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर धूम मचाने के लिए आ रही है।

-गोपीचंद मालिनेनी के डायरेक्‍शन में बनी ये फिल्‍म आगामी 6 जून 2025 को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने नेगेटिव किरदार निभाया है जो कि लोगों को खूब पसंद आया है। फिल्म 'जाट' की कहानी साल 2009 के तमिल नागरिक युद्ध के बाद की घटनाओं पर आधारित है।

केसरी चेप्टर 2 (Kesari Chapter 2)

-बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्‍टर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। करण सिंह त्यागी के डायरेक्‍शन में बनी 'केसरी चैप्‍टर 2' अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

-अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की ये फिल्‍म आगामी 13 जून 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 'केसरी चैप्‍टर 2' की कहानी वकील सी. शंकरन नायर की है, जिन्‍होंने जलियांवाला बाग हत्‍याकांड के बाद अंग्रेजी हुकूमत को कोर्ट में घसीटा था। उन्‍होंने ब्रिटिश सरकार को अपनी गलती मानने और पीड़‍ितों के परिवार से माफी मांगने पर मजबूर कर दिया था।

ग्राउंड जीरो (Ground Zero)

-तेजस प्रभा विजय देओस्कर के डायरेक्‍शन में बनी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की जमकर तारीफ हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। इमरान हाशमी स्‍टारर ये फिल्‍म फिलहाल ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।

-ये फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ये ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। इसे फिल्म को आप आगामी 27 जून 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो देख सकेंगे।

-'ग्राउंड जीरो' की कहानी बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे की जिंदगी पर आधारित है। उन्‍होंने 2003 में उस ऑपरेशन को लीड किया था, जिसमें आतंकवादी राणा ताहिर नदीम उर्फ गाजी बाबा मारा गया था। ये वही आतंकी था, जिसने 2001 में भारतीय संसद पर बम धमाके की साजिश रची थी।

रेट्रो (Retro)

-तमिल फिल्मों के सुपरस्‍टार सूर्या की फिल्म 'रेट्रो' भले ही सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन लोगों को इसकी कहानी काफी पसंद आई है। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

-कार्तिक सुब्बाराज की ये रोमांटिक एक्शन फिल्म आगामी 25 मई 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'रेट्रो' एक गैंगस्टर के दत्तक पुत्र की कहानी है। वह अपनी जमीन और अपने लोगों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

-फिल्म में सूर्या के साथ साथ जोजू जॉर्ज, पूजा हेगड़े और जयराम ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म को सूर्या की पत्नी एक्ट्रेस ज्योतिका ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म तमिल के साथ साथ हिंदी, तेलुगू, कन्‍नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+