Oscars 2024: 96वां ऑस्कर समारोह कब और कहां देखें? यहां जानें सबकुछ
फिल्मी जगत से जुड़े कलाकारों के लिए दुनिया के सबसे बड़ा अवॉर्ड शो 'ऑस्कर्स' की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ का सम्मान करने वाले 96वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार 11 मार्च को हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जा रहा है।
हर साल की तरह इस साल भी कई बेहतरीन फिल्में ऑस्कर्स अवॉर्ड की रेस में हैं। जिमी किमेल लगातार दूसरे साल समारोह की मेजबानी करने के लिए लौट रहे हैं। उन्होंने चार बार समारोह की मेजबानी की है। ऑस्कर्स समारोह रेड कार्पेट सेरेमनी के साथ शुरू होगा। उसके बाद अवॉर्ड्स का ऐलान किया जाएगा।

यहां जानें पुरस्कार कब और कहां देखें?
भारतीय टाइम के मुताबिक, सोमवार को तड़के 4 बजे से अकैडमी अवॉर्ड्स का लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा। इस बार इस समारोह को आप टीवी पर स्टार मूवीज चैनल पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप समारोह को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी लाइव देख सकेंगे। अगर सुबह सुबह आप समारोह देखना मिस कर दें तो कोई बात नहीं। स्टार मूवीज ऑस्कर्स 2024 का रात 8.30 बजे रिपीट टेलीकास्ट भी करेगा।
ऑस्कर 2024 की मेजबानी कौन करेगा?
कॉमेडियन और टॉक शो होस्ट जिमी किमेल मार्च 2024 में चौथी बार ऑस्कर की मेजबानी करेंगे। बिली इलिश और रयान गोसलिंग फिल्म से ऑस्कर के लिए नामांकित गाने गाने वाले हैं, जबकि मेजबान जिमी किमेल से बेहद लोकप्रिय कॉमेडी के बारे में चुटकुले शामिल करने की उम्मीद है।









Click it and Unblock the Notifications