Oscar 2024: बिना कपड़ों के मंच पर पहुंचे John Cena, शरीर को ढकने के लिए दौड़ी टीम, वायरल हो रहा वीडियो

Oscars Winner List 2024: ऑस्कर 2024 के विजेताओं की लिस्ट आ चुकी हैं। 96वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में कई कलाकारों ने विनर की टॉफ्री अपने नाम कर ली है। टॉप नॉमिनेशन में क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर रही है। लेकिन इसके अलावा ऑस्कर अवॉर्ड में कई अतरंगी चीजें भी हुई हैं। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, रेस्टलर और हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना ने कुछ ऐसा किया जिसे देख सभी के होश उड़ गए। जॉन सीना ऑस्कर में कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए अवॉर्ड प्रेजेंट करने मंच पर पहुंचे तो इस दौरान उन्होंने कुछ भी नहीं पहना था। वह बिना कपड़े पहने ही मंच पर आ गए थे। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

John Cena

वीडियो में देखा जा सकता है कि जिमी किमेल जॉन सीना को स्टेज पर अवॉर्ड के लिए बुलाते हैं। पहले तो जॉन सीना घबराहट की वजह से आने को तैयार नहीं होते लेकिन फिर जिमी उन्हें मनाते हैं। इस दौरान वह वहां मौजूद सभी कलाकारों को हिंट दे देते हैं कि जॉन सीना बिना कपड़ों के अवॉर्ड देने आएंगे।

इसके बाद जॉन सीना ने कॉस्ट्यूम वाले लिफाफे से अपने प्राइवेट पार्ट को कवर किया और बिना कपड़ों के वह विनर की अनाउंसमेंट करने के लिए वह मंच पर आ गए। ये देखकर सभी लोगों जोर-जोर से हंसने लगे। जॉन सीना ने फिर कहा 'आउटफिट बहुत जरूरी हैं. शायद वहां सबसे महत्वपूर्ण चीज है। बस फिर क्या था उन्हें स्टेज पर ही एक पर्दे से कवर कर दिया गया। अब जॉन सीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऑस्कर अवॉर्ड के बैक स्टेज से जॉन सीना की एक फोटो भी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने केवल अंडरवियर ही पहना हुआ है। हालांकि इसमें उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर जहां एक्टर का मजाक उ़ड़ाया जा रहा है वहीं कुछ लोग जॉन सीना की बॉडी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+